Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 17, 2024

डेढ़ साल में रेणुकाजी मे सुक्खू सरकार ने नही किया डेढ़ ₹ का भी विकास – नारायण सिंह

News portals-सबकी खबर (संगड़ाह) भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नारायण सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर अपने करीब डेढ़ साल के कार्यकाल में रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में डेढ़ ₹ का भी विकास कार्य न करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि, इलाके का विकास करना तो दूर सुक्खू सरकार ने पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संगड़ाह मे विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता कार्यालय, ददाहू में बीडीओ आफिस व हरिपुरधार में नागरिक अस्पताल को लगाकर क्षेत्र में डेढ़ दर्जन के करीब संस्थान बंद कर लोगों की परेशानी बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि, 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली कैबिनेट में महिलाओं 1500 ₹ मासिक पेंशन व बेरोजगारों को 1 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी पर भी कांग्रेस सरकार ने धोखा दिया। मोदी के गारंटी संकल्प पत्र पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार की मुफ्त राशन, किसान सम्मान, लखपति दीदी, आयुष्मान भारत व फसल बीमा जैसी योजनाएं आगे भी जारी रहेगी और अगले 5 साल में भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार ने भारत को पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने, धारा 370 हटाने, सर्जिकल स्ट्राईक व राम मंदिर निर्माण जैसे उन ऐतिहासिक कार्यो को भी कर दिखाया जिन्हें पहले असंभव कहा जाता था।

Read Previous

कांग्रेस पार्टी विकास, पर्यटन, गरीब, महिला, युवा, किसान, बागवान विरोधी : बिंदल

Read Next

बिशु उत्सव Tournament में Vollyball मे बोगधार तो कबड्डी मे सराहं Team रही विजेता

error: Content is protected !!