Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 17, 2024

प्रदेश की महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन : नरेश चौहान

News portals-सबकी खबर (शिमला ) मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने कहा है कि भाजपा नेता महिला हितैषी होने का ढोंग कर रहे हैं। आज जारी एक बयान में नरेश चौहान ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बार-बार यह दोहरा रहे हैं कि भाजपा महिलाओं की हितैषी है, लेकिन हिमाचल प्रदेश की जनता यह अच्छी तरह से जानती है कि 1500 रुपए पेंशन रुकवाने के लिए कौन चुनाव आयोग के पास गया। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को महिलाओं को दिए जा रहे अधिकार में अड़ंगे लगाने के लिए प्रदेश की जनता से माफ़ी माँगनी चाहिए क्योंकि भाजपा नेता ही 1500 रुपए पेंशन रुकवाने के लिए चुनाव आयोग के पास गए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जितना मर्ज़ी ज़ोर लगा लें, लेकिन प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन हर हाल में दी जाएगी।

नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा का असली चेहरा हिमाचल प्रदेश की जनता के सामने बेनक़ाब हो गया है। भाजपा सिर्फ महिला विरोधी ही नहीं बल्कि कर्मचारी विरोधी भी है। पुरानी पेंशन माँगने पर भाजपा नेताओं ने सरकारी कर्मचारियों को मज़ाक़ बनाया और उन्हें चुनाव लड़ने की चुनौती दी गई। जबकि राज्य में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में प्रदेश के लगभग डेढ़ लाख सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन प्रदान की, ताकि बुढ़ापे में उन्हें किसी के आगे हाथ फैलाने को मजबूर न होने पड़े और वह आत्म सम्मान के साथ अपना जीवन जी सकें। भाजपा नेताओं को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए कि राजस्थान में भाजपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन को क्यों बंद कर दिया, जबकि अशोक गहलोत के नेतृत्व में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन प्रदान की थी।
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। भाजपा नेता सिर्फ प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए मीडिया में झूठे बयान दे रहे हैं, लेकिन हिमाचल में लोग पढ़े लिखे हैं, समझदार हैं और सत्य-असत्य के बीच अंतर भली-भाँति करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मात्र सवा साल के कार्यकाल में महिलाओं को 1500 रुपए प्रति महीना पेंशन प्रदान की, सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी, 20 हजार से अधिक सरकारी क्षेत्र में रोज़गार के अवसर पैदा किए हैं। यहीं नहीं युवाओं को स्वरोज़गार के अवसर प्रदान करने के लिए 680 करोड़ रुपये स्टार्ट अप फंड तैयार किया है और सवा साल में ही पांच गारंटियाँ पूरी की हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने गारंटियों से आगे बढ़कर जनकल्याण का एक नया अध्याय लिखा है।
Read Previous

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

Read Next

कांग्रेस पार्टी विकास, पर्यटन, गरीब, महिला, युवा, किसान, बागवान विरोधी : बिंदल

error: Content is protected !!