Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 16, 2024

परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात

News portals -सबकी खबर (शिमला) कुल्लू जिला के आनी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे परस राम धीमान ने सोमवार को समर्थकों सहित मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। निष्कासन खत्म होने के बाद परस राम पहली बार मुख्यमंत्री से मिले। मुख्यमंत्री ने ओक ओवर में परस राम व उनके समर्थकों को पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में वापसी करवाई।
 समर्थकों के साथ मिलने पहुंचे परस राम के साथ कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, पंकज परमार अध्यक्ष जिला परिषद कुल्लू, शेर सिंह ठाकुर पूर्व महासचिव डीसीसी कुल्लू, पूरन वर्मा पूर्व उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनी, कैलाश शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनी, विजय कुमार, सीमा वर्मा पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष आनी, गोविंद शर्मा पूर्व महासचिव युवा कांग्रेस, ओम प्रकाश, अजीत सिंह ठाकुर, पवन ठाकुर, संयोग ठाकुर, चेतन चौहान, प्रदीप ठाकुर,ईशान सिंघा, उत्तम ठाकुर,लोक राज ठाकुर, हितेश कैथ, लाल चंद, अशोक ठाकुर, संजीव ठाकुर मौजूद रहे।
परस राम व समर्थकों ने आपदा राहत कोष के लिए 51 हजार रुपये भी दिये। पूर्व प्रत्याशी ने कहा कि वह निष्ठावान कार्यकर्ता की तरह पार्टी की सेवा करेंगे। उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, वह उसे बखूबी निभाएंगे। इस दौरान बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, सीपीएस संजय अवस्थी, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा भी उपस्थित रहे।
Read Previous

भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित : कांग्रेस

Read Next

बैशाख माह में होता है क्षेत्र में बिशू मेलों का आयोजन

error: Content is protected !!