Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 9, 2024

चुनावी अभियान के दौरान सुरेश कश्यप ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी

News portals -सबकी खबर (चौपाल, नेरवा) शिमला, सोलन, सिरमौर के सांसद सुरेश कश्यप ने अपने चुनावी अभियान के दौरान नेरवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की लोकसभा चुनावों को लेकर प्रदेश की जनता में दिख रहे जोश से यह बात साफ हो गई है कि इस बार चार से पार का लक्ष्य आसानी से हासिल हो जाएगा। इस मौके पर उन्होंने एक पत्रकार वार्ता को भी संबोधित किया। चुनावों का बिगुल बजने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है, जिसको लेकर शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने चौपाल विधानसभा क्षेत्र के नेरवा पंहुचकर लोगों से समर्थन मांगा। इस मौके पर उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों और योजनाओं का खूब बखान किया एवं प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।गौर रहे कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी में दो सीटों शिमला और हमीरपुर में उम्मीदवार घोषित कर दिए है, लिहाजा अब भाजपा ने प्रदेश की इन दोनों सीटों पर चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि भारत को विश्व में नई पहचान दिलवाने और भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाने के लिए भाजपा को वोट दें। इस दौरान स्थानीय विधायक एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बलबीर वर्मा भी उनके साथ रहे। भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। सभाओं के बाद पत्रकार वार्ता में सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते आज देश के हर वर्ग को फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि केंद्र की योजनाएं के कारण जनता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।

Read Previous

लहसुन की फसल पीली पड़ने से ,किसानों की आर्थिक स्थिति होगी प्रभावित

Read Next

जिला निर्वाचन अधिकारी ने 4 जून 2024 को होने वाली मतगणना के दृष्टिगत स्ट्रांग रूमों के सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया

error: Content is protected !!