Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

June 17, 2025

मुख्यमंत्री आज सिरमौर के प्रवास पर ,बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलेंगे

News portals-सबकी खबर (नाहन ) मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु के 18 अगस्त 2023 शुक्रवार को सिरमौर जिला के प्रवास कार्यक्रम की समय सारिणी में आंशिक परिवर्तन हुआ है। मुख्यमंत्री आज प्रातः सवा 11 बजे हेलीकाप्टर से सतौन हैलीपेड पहुंचेंगे और 11.55 बजे अम्बोण गांव प्रभावित परिवारों से मिलेंगे तथा राहत व बचाव कार्यों का जायजा लेंगे।
इसके उपरांत 12.50 बजे कच्ची ढांक सड़क का निरीक्षण करेंगे। वह दोपहर 1.05 बजे सिरमौरी ताल में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे तथा प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। मुख्यमंत्री 1.30 बजे सीसीआई राजबन में स्थापित आपदा प्रभावित राहत शिविर का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत गांव नारीवाला में दोपहर 1.50 बजे बाढ़ पीड़ित परिवारों के सदस्यों से भेंट करेंगे तथा 2.25 बजे विश्राम गृह सतौन पहुंचेगें।
मुख्यमंत्री 2.30 बजे सतौन से नाहन के लिये रवाना होंगे। वह 3.10 बजे नाहन से कंडईवाला में 3.50 बजे बाढ़ प्रभावित स्थल का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री इसके उपरांत नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

Read Previous

राष्ट्रीय राजमार्गों की शीघ्र बहाली सुनिश्चित करें एनएचएआई: मुख्य सचिव

Read Next

आपदा की इस घड़ी में राजनीति छोड़ मदद पर ध्यान दे कांग्रेस : अनुराग ठाकुर

error: Content is protected !!