Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 29, 2024

कांग्रेस 10 जन्म में भी लेले पर अपनी गरंटिया पूरी नहीं कर पाएगी : जयराम

News portals-सबकी खबर (शिमला ) नेता प्रतिपक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की 2014 के आम चुनावों से पूरा देश भर मेंकांग्रेस के प्रति निराशा का माहौल था और नरेंद्र मोदी को देश की जनता ने आशीर्वाद दिया और वह प्रधानमंत्री बने। देश की जानत ने मोदी जी के नेतृत्व पर माहौर 2019 में फिर लगाई और एक बार फिर आशीर्वाद दिया। आज केंद्र सरकार के 9 साल के कार्यकाल पर कोई उंगली नहीं उठा सकता, जनता को विश्वाश है की यही नेतृत्व सही है और यही नेतृत्व हमें आगे बड़ाना है।

जयराम ने कहा की विकास पूरे देश में हुआ और हिमाचल में भी विकास की दृष्टि से कोई कमी नहीं रही। प्रदेश में 5 वर्ष का भाजपा कार्यकाल बहुत अच्छा रहा और प्रदेश की जनता आज भी इस कार्यकाल को याद कर रही हैं। हिमाचल के लोग महसूस करते हैं की दोनों सरकारों को बहुत फर्क है, जहा हम विकास के कामों को छोड़ कर गए थे वह सभी काम खड़े के खड़े है। काम आगे बड़ने का इंतजार कर रहा हैं, प्रदेश में पुल और सड़कें आगे नही बड़ पा रहे है।
आज चारो तरफ निराशा का वातावरण है, जनता कांग्रेस की वर्तमान सरकार से परेशान है पर चुप है। उन्होंने कहा हिमाचल के चुनाव में भाजपा सरकार के खिलाफ एक भी मुद्दा नहीं था, भाजपा की सरकार ने 5 साल में विकास कार्यों को पंख लगाने का काम किया और हमने विकास को घर-घर पहुंचाया, सामाजिक सुरक्षा को बढ़ाने का काम हमारी सरकार ने किया जिससे जनता खुश रही।
पर प्रदेश में कांग्रेस झूठ बोल कर सत्ता में आई है और प्रदेश की जनता आज वादे पूरे होने का इंतजार कर रही है। कांग्रेस 10 जन्म में भी लेले पर अपनी गरंटिया पूरी नहीं कर पाएगी। काग्रेस सरकार में द्वेष भावना के साथ काम किया और प्रदेश में 950 संस्थान बंद करे यह ठीक नही है। आज पालमपुर के विधायक बीडीओ दफ्तर फिर खोलने की मांग कर रहे है अगर यह कार्यालय जायज रूप से बंद किया जाता है शायद यह मांग उठती ही नहीं। भाजपा का कार्यकर्ता कांग्रेस की सरकार से लगातार सवाल पूछेगा जिसका उत्तर कांग्रेस पार्टी को देना ही होगा। हिमाचल प्रदेश में ऐसा प्रतीत हो रहा है की व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर मजाक हो रहा है।

Read Previous

हरित हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाएगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

Read Next

मोदी है तो मुमकिन है : अनुराग

error: Content is protected !!