Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 10, 2024

महिला को किया प्रताड़ित, ससुराल वालो पर केस दर्ज

News portals-सबकी खबर (ऊना)

प्रदेश के जिला ऊना के एक गांव में रहने वाली महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। जिसका आरोप पति और सुसराल पक्ष के अन्य लोगों पर लगे हैं। महिला के पति और सुसराल पक्ष के लोग शारीरिक रूप से उसे प्रताड़ित करते हैं। साथ ही जान से मारने की धमकियां देते हैं। पीड़िता ने महिला पुलिस थाना ऊना में शिकायत लिखवाई है, जिसके आधार पर पुलिस ने रमनदीप व अन्य ससुरालियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार, महिला की शादी रमनदीप निवासी लोअर अरनियाला के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। पीड़िता द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी के शुरू में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन कुछ दिन के बाद ही पति और उसके परिवार वाले उसे मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने लगे। महिला का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकियां दी जाने लगी।किसी अनहोनी की आशंका पर उसने महिला पुलिस थाना में रिपोर्ट लिखवा दी है। उधर, SP अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 498A, 506 और 34 के तहत केस रजिस्टर्ड किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Read Previous

नए साल के स्वागत में कुदरत ने पर्यटकों को दिया विशेष तोहफा

Read Next

प्रधान मन्त्री फसल बीमा योजना करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2022

error: Content is protected !!