Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 26, 2025

अगल-बगल की सीटों पर बैठे दोनों दिग्गजों ने खूब की गपशप

News portals-सबकी खबर (शिमला )  हिमाचल प्रदेश में चुनाव ख्बत्म होने के बाद कांग्रेस प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना हो गए हैं। उनकी इस रवानगी की खास चर्चा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ वायरल हुई एक फोटो को लेकर भी हो रही है। सुक्खू चुनाव का फीडबैक देने दिल्ली गए हैं, जबकि जयराम ठाकुर परवाणू में भाजपा की मंथन बैठक में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली जा रहे थे।मुख्यमंत्री को दिल्ली में नगर निगम चुनाव को लेकर आयोजित होने वाली जनसभाओं में हिस्सा लेना है। मुख्यमंत्री दिल्ली में बसे हिमाचलियों से निगम चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान का आह्वान करेंगे। फिलहाल, दोनों नेता चंडीगढ़ में एक ही फ्लाइट पर एक-दूसरे से मिले। खास बात यह रही कि दोनों को सीटें भी अगल-बगल में ही मिली। सुक्खू को कांग्रेस ने प्रदेश में प्रचार समिति की कमान दी थी और अब वे कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री की रेस में हैं।विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस नेताओं की दिल्ली दौड़ शुरू हो गई है। सबसे पहले पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर दिल्ली में हाजिरी भरने पहुंचे थे, जबकि इसके बाद अब सिलसिलेवार सभी बड़े नेता दिल्ली का रुख कर रहे हैं। सुक्खू भी इसी कड़ी में दिल्ली गए हैं। लेकिन उनकी रवानगी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी ने दोनों को प्रदेश भर में चर्चा में ला दिया है। इस बीच दोनों नेता सियासी भूमिका से जुदा एक-दूसरे से खूब बातें करते भी नजर आए हैं।

Read Previous

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पांवटा साहिब क्षेत्र के स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

Read Next

तिची गांव में 11 कमरों का अढ़ाई मंजिला मकान जलकर राख ,40 लाख के हुआ नुकसान

error: Content is protected !!