Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 29, 2025

मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान पंडाल में निकल आया सांप

News portals-सबकी खबर (चंबा ) मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के संबोधन के दौरान पंडाल में सांप निकल आया। सांप को देखते ही विद्यार्थियों में अफरातफरी मच गई। वन विभाग के कर्मचारियों ने कुछ ही पलों में सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपना संबोधन शुरू किया। चंबा में साइंस म्यूजियम के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश में 75 साइंस म्यूजियम बनेंगे।

चंबा जिला में पहला साइंस म्यूजियम बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में खोला गया है। यह ऐतिहासिक विद्यालय वर्ष 1863 में खुला है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि मेरे दुनिया में आने से 102 वर्ष पहले यह बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुला है। सीएम जयराम ने कहा कि आकांक्षी जिला चंबा से साइंस म्यूजियम की शुरूआत हुई है।

इसके लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। सीएम जयराम ने कहा कि 15 अगस्त 2018 को चंबा आया था तो मुझे इस विद्यालय का पता नहीं था। जब मैं गलियों से होकर इस स्कूल में पहुंचा तो मुझे लगा कि इस स्कूल का अपना एक अलग महत्व है। यहां से शिक्षा हासिल कर कई छात्र देश और प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं।

Read Previous

बृजराज को सिरमौर Congress प्रचार समिति अध्यक्ष बनाए जाने पर बांटे लड्डू

Read Next

प्रदेश सरकार ने मूलभूत सुविधाएं हर वर्ग, हर व्यक्ति तक पहुचाने के संकल्प को किया है साकार- सुख राम चौधरी

error: Content is protected !!