Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 30, 2024

पूर्व CM वीरभद्र सिंह की 89वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने आर्पित किए श्रद्धासुमन

News portals-सबकी खबर (संगड़ाह)

नागरिक उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली गनोग पंचायत के गांव मुलाण में गुरुवार को कांग्रेस मंडल इकाई द्वारा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार की मौजूदगी में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की 89वीं जयंती मनाई गई।‌ इस अवसर पर आयोजित विकास दिवस एंव श्रद्धा सभा समारोह मे विनय कुमार के अलावा कांग्रेस रेणुकाजी मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, युकां संसदीय क्षेत्र सचिव एवं प्रधान परिषद संगड़ाह के अध्यक्ष वीरेंद्र बिट्टू, स्थानीय पंचायत के प्रधान राजेंद्र सिंह व बलबीर सिंह, दुर्गाराम शर्मा, उजागर सिंह, राजेंद्र शर्मा, ओपी ठाकुर, विनोद, तेजेंद्र ठाकुर व गोपाल आदी पंचायत प्रतिनिधियों व कांग्रेसी कार्यकर्ताओ द्वारा पूर्व Chief Minister वीरभद्र सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष एंव स्थानीय MLA विनय कुमार का गांव में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा उनके समर्थन में नारेबाजी की गई।‌ इस पंचायत मे विधायक विनय कुमार का कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला कार्यक्रम है। इस दौरान कांग्रेस विधायक द्वारा एंबुलेंस मार्ग मुलाण का लोकार्पण भी किया गया।‌

Read Previous

सिरमौर : देवदार के 114 पेड़ों के कटान पर Police Station में FIR दर्ज,संबंधित Forest Guard को किया निलंबित

Read Next

आदर्श विद्यालय संगड़ाह के पर्यटन विषय के छात्रों द्वारा मुख्य बाजार में सर्वेक्षण किया

error: Content is protected !!