Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 30, 2024

योग को दैनिक अभ्यास बनाना चाहिए : कश्यप

News portals-सबकी खबर (शिमला )

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुंगा, कसुम्प्टी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। सुरेश कश्यप ने बच्चों, पुलिस कर्मियों और स्थानीय जनता के साथ योग किया। आयोजित कार्यक्रम में कुल 213 प्रतिभागी थे। इस दिन 21 योग आसन किए गए। सुरेश कश्यप ने कहा कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयास हैं कि इस दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
मोदी ने दुनिया को दिखाया है कि कैसे स्वस्थ जीवन और स्थिर मानसिकता के मामले में योग प्रत्येक व्यक्ति की मदद कर सकता है।


उन्होंने कहा कि योग इस समय का सबसे बड़ा तनाव निवारक है। हमें तनाव प्रबंधन पर काम करना है और योग इसमें हमारी मदद कर सकता है। कश्यप ने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि केवल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ही योग नहीं करना चाहिए बल्कि योग को दैनिक अभ्यास बनाना चाहिए। 15 मिनट का योग जीवन जीने का तरीका बदल सकता है। उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग का अभ्यास किया जा रहा है और हमें इस बात पर गर्व है कि योग भारत की ओर से विश्व को एक उपहार है।


उन्होंने कहा कि आज हिमाचल में 497 स्थानों पर योग किया गया और हमारे प्रसिद्ध नेताओं ने इस दिन को खास बनाने में हिस्सा लिया। इस अवसर पर भाजपा पूर्व प्रत्याशी विजय ज्योति सेन, भाजपा मीडिया सह प्रभारी करण नंदा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य केशव चौहान, आर्ट ऑफ लिविंग सदस्य बलवंत ठाकुर, सावित्री चौहान, आयुष विभाग के सदस्य डॉ विवेक, डॉ पूनम भी उपस्थित रहे।

Read Previous

मां भंगाइणी मंदिर हरिपुरधार मे की गई योग क्रियाएं

Read Next

नाइटेड फोरम ऑफ  बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक यूनियनों ने 27 जून को हड़ताल पर जाने का एलान

error: Content is protected !!