Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 7, 2024

प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में अब निपुण एप से विद्यार्थियों के मौखिक कौशल की देखरेख होगी

News portals-सबकी खबर (शिमला )

हिमाचल प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में अब निपुण एप से विद्यार्थियों के मौखिक कौशल की देखरेख होगी। इस एप के जरिये यह पता चल पाएगा कि एक मिनट में विद्यार्थी कितने शब्द पढ़ पा रहे हैं। अगर विद्यार्थी कम शब्द पढ़ रहे हैं तो शिक्षक और ज्यादा मेहनत विद्यार्थियों के मौखिक कौशल के लिए करेंगे। अगले दो हफ्ते में यह एप तैयार हो जाएगा।इस एप में जहां हिंदी भाषा के लिए सामग्री होगी वहीं, दूसरी तरफ गणित विषय के लिए मौखिक सवाल होंगे। इससे दोनों विषयों में आसानी से शिक्षक मॉनीटरिंग कर पाएंगे। इसी क्रम में चंबा जिले के 1,196 प्राथमिक पाठशालाओं में यह अभियान चल रहा है। अलग-अलग गतिविधियों से विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है। इसमें खेल-खेल में विद्यार्थियों को पढ़ाने की विधि का भी प्रयोग किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने गणित और हिंदी विषय में विद्यार्थियों की पकड़ मजबूत करने के लिए निपुण भारत अभियान चलाया है। इसमें प्रदेश भर के प्राथमिक स्कूलों में पहली, दूसरी और तीसरी कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शिक्षक पढ़ा रहे हैं।हर कक्षा के लिए अलग लक्ष्य है निर्धारित-निपुण भारत अभियान में पहली से लेकर तीसरी कक्षा तक अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किए हैं। इसमें मौखिक, पढ़ना और लिखना शामिल है। साथ ही रेडिमेड पठन पाठन सामग्री का भी प्रयोग भी किया जा रहा है।  समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि निपुण भारत अभियान के लिए निदेशालय स्तर पर एप तैयार किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट आसानी से शिक्षकों को पता लगेगी और अध्यापक उस कमी को दूर कर सकेंगे।

Read Previous

शातिरों ने पेपर लीक करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व अन्य तकनीक का इस्तेमाल कियामामले में एसआईटी की जांच में कई अहम खुलासे हुए,

Read Next

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी ,तीन श्रद्धालुओं की मौत, 6 घायल

error: Content is protected !!