Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 29, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में पांवटा साहिब से युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता लेंगे भाग-चरनजीत चौधरी

News portals-सबकी खबर (पांवटा साहिब)

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पाँवटा साहिब की आज एक विशेष बैठक पीडबल्यूडी विश्राम गृह में युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी,ज़िलाध्यक्ष विनय गुप्ता,मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता,ज़िला युवामोर्चा अध्यक्ष पवन चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहें।

बैठक में चरणजीत चौधरी ने बताया की जून माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिमला संसदीय क्षेत्र में युवा मोर्चा रैली के लिए आज से तैयारी का उदघोश हो गया हैं। चरण ने बताया कि पाँवटा साहिब मंडल से लगभग 2100 युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जाएँगे।इसके लिए युवा मोर्चा ने बैठकों के लिए रूप रेखा बना ली हैं।


पाँवटा विस को 7 जोनो में बाँटा गया हैं जिसमें प्रभारी,सहप्रभारी और विस्तारक नियुक्त किए गए हैं।
चरणजीत चौधरी ने आज युवा मोर्चा मंडल पाँवटा साहिब का आज बैठक में विस्तार किया,उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी,मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता,पवन चौधरी से चर्चा करके इसकी घोषणा कर दी हैं।
नितिन शर्मा दिधाली को युवा मोर्चा महामंत्री,सुदेश कुमार खोदरी माजरी,तरणजीत गिल बातामंडी,अभिषेक अग्रवाल बद्रीपुर को उपाध्यक्ष,रविंद्र कुमार गोरखुवाला,हिमांशु राठोर किशनपूरा,सुखविंदर कोटड़ी ब्यास को कोषाध्यक्ष,सोनू चौधरी केदारपुर को आई॰टी॰ सेल संयोजक युवा मोर्चा,सरवन कुमार ब्यास,प्रदीप कुमार गोजर,विजय शर्मा नघेता को कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया हैं।


बैठक में ऊर्जामंत्री सुखराम चौधरी,ज़िलाध्यक्ष विनय गुप्ता,मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता,ज़िला युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन चौधरी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चरणजीत चौधरी,महामंत्री सुनील चौधरी,संदीप तोमर,युवा मोर्चा मंडल प्रभारी रोहित चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।

Read Previous

NH-707 पर बेखोप कम्पनी नियमों को ताक पर रखकर कंपनी घटिया सामग्री का इस्तेमाल करके विकास्तमक कार्य में लिपापोथी कर रही

Read Next

राज्य आपूर्ति निगम द्वारा निविदाएं आमंत्रित

error: Content is protected !!