Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 6, 2024

राजगढ़ क्षेत्र में 118 हेक्टेयर वन संपदा राख , विभागीय कर्मियों-ग्रामीणों ने लपटों पर पाया काबू

News portals-सबकी खबर (राजगढ़)

राजगढ़ क्षेत्र में इस वर्ष एक महीने के अंतराल में आगजनी के नौ मामले प्रकाश में आए हैं, जिसमें करीब 118 हेक्टेयर वन संपदा आग की भेंट चढ़ गई। परंतु बीते दिनों बारिश होने से वनों में धधकती आग शांत हो गई थी जिससे वन विभाग के कर्मियों ने राहत की सांस ली है। बता दें राजगढ़ क्षेत्र के पबियाना, सूरधार, राणाघाट, पझौता व रासूमांदर घाटी में जंगल धू-धू कर जल रहे थे। वन विभाग व स्थानीय लोगों द्वारा बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाकर निजी संपत्ति को बचा लिया गया। फायर सीजन आगामी 15 जुलाई तक कायम है जिससे निपटने के लिए विभाग सजग है।बता दें कि राजगढ़ वन मंडल में कुल 21414 हेक्टेयर वन क्षेत्र है जिसमें देवदार, बान, मोहरू के अलावा चीड़ के सबसे ज्यादा जंगल हैं। जिसके संरक्षण के लिए मंडल को चार परिक्षेत्र में बांटा गया है। लिहाजा वन विभाग द्वारा वनों को आग से बचाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। वन अधिकारियों के नेतृत्व में टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है। वन संपदा को आग से बचाया नहीं जा सका। वन मंडल कार्यालय राजगढ़ के अधिकारी ने बताया कि किसान अपने खेतों में आग लगाते हैं। उनका कहना है कि शरारती तत्त्व भी जंगल में जान-बूझकर आग लगाने का कार्य करते हैं। वन्य प्राणी जल जाते हैं।

Read Previous

राज्य आपूर्ति निगम द्वारा निविदाएं आमंत्रित

Read Next

पुलिस को जंगल में मिली शराब की भट्ठी :आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, एक की गिरफ्तारी

error: Content is protected !!