Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 30, 2024

निगम के पेट्रोल पंप पर खत्म हो गया डीजल देरी से रवाना हुई बसें

News portals-सबकी खबर (हमीरपुर)

हिमाचल पथ निगम के पेट्रोल पंप में शुक्रवार को डीजल ही खत्म हो गया। ऐसे में निगम चाहकर भी बसों को रूटों पर नहीं भेज पाया है। दोपहर बाद जैसे ही तेल की सप्लाई पहुंची, तो पेट्रोल पंप पर तेल डालने के लिए एक बार फिर बसों की लाइनें लग गईं। निगम की कई बसें तेल के चक्कर में देरी से रूटों पर रवाना हुईं। बता दें कि हमीरपुर डिपो के पेट्रोल पंप पर शुक्रवार सुबह 10 बजे के बाद डीजल खत्म हो गया। ऐेसे में तेल डलवाने के लिए लाइनों में खड़ी बसों को बस अड्डा में ही पार्क करना पड़ा। बताया जा रहा है कि निगम के पेट्रोल पंप पर जो डीजल बचा था, उसे शाम को दिल्ली रूट पर जाने वाली बसों में ही डाल दिया गया। ऐसे में लोकल रूट्स की बसों में तेल नहीं डाला जा सका। इसके चलते निगम के करीब आधा दर्जन लोकल रूटों पर बसें नहीं जा पाई। यात्री भी रूटों पर बसें ना आने से दिन भर खासे परेशान हुए। पेट्रोप पंप पर तेल का टैंक दोपहर बाद दो बजे के करीब पहुंचा, तो निगम की बसें तेल डालने के लिए कतारों में लग गई।

तेल के चक्कर में कई बसें देरी से रूटों पर रवाना हुईं। गौरतलब रहे कि हमीरपुर डिपो में गुरुवार को विद्युत कट के चलते पेट्रोल पंप की सुविधा बंद हो गई थी। इसके चलते करीब आधा दर्जन से अधिक बसें डीजल न होने के चलते रूटों पर नहीं दौड़ पाई थी।मेंटेनेस न होने से खड़ी होने लगी बसें पीस मील कर्मचारियों की हड़ताल के चलते हमीरपुर डिपो में भी बसों की बे्रकडाउन होना शुरू हो गई है। शुक्रवार को भी निगम की करीब दो बसों की बीच रास्ते ब्रेकडाउन हुई है। बताया जा रहा है कि वर्कशॉप में हर दिन तीन से चार बसें खड़ी हो रही है। ऐसे में यात्रियों को भी ब्रेकडाउन बसों में खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। अगर पीस मील कर्मचारियों की हड़ताल जल्द खत्म नहीं हुई, तो निगम के पास रूटों पर भेजने के लिए बसें ही नहीं बचेंगी।

निगम की बस में बीच रास्ते खत्म हो गया तेल हमीरपुर डिपो में एक-दो लोकल बसों के ऐसे भी रूट हैं, जो कि एक-दो दिन के बाद ही अड्डे पर पहुंची हैं। ऐसे में निगम की एक बस जो कि गुरुवार को विद्युत कट के चलते तेल नहीं डलवा पाई थीं, उसका शुक्रवार को बीच रास्ते ही तेल खत्म हो गया। ऐसे में निगम को दूसरी बस के जरिए डीजल पहुंचना पड़ा।निगम के पेट्रोल पंप में शाम को दिल्ली रूट पर जाने वाली बसों में ही डीजल डाल दिया था। इसके चलते निगम की कुछेक बसें तेल के चक्कर में रूटों पर नहीं जा पाई। दोपहर बाद जैसे ही तेल का टैंक पहुंचा, तो कुछेक बसों को देरी से भी रूटों पर भेजा गया, ताकि कम से कम रूट बाधित होंविवेक लखनपाल, उपमंडलीय प्रबंधक, हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर

Read Previous

देवता बोठा महासू के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा दूसरे दिन हुई शीखा पूजन की रस्म

Read Next

स्कूल शिक्षा एजुकेशन बोर्ड द्वारा संचालित की जा रही प्रथम चरण की दसवीं व बाहरवीं की परीक्षा

error: Content is protected !!