Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

प्रदेश में 21 नवंबर से फिर शुरू होगा जनमंच कार्यक्रम 

News portals-सबकी खबर (डेस्क -शिमला )

हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव के बाद राज्य सचिवालय में सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट ने राज्यपाल को प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 10 से 15 दिसंबर 2021 तक धर्मशाला में आयोजित करने की सिफारिश करने का निर्णय लिया है। इसमें पांच बैठकें होंगी। पिछले साल यह शीत सत्र कोविड संक्रमण बढ़ने के कारण निलंबित किया गया था।


बता दे कि कैबिनेट ने राज्य के विभिन्न भागों में 21 नवंबर से जनमंच कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया है। कोविड के कारण जनमंच कार्यक्रम बंद कर दिए गए थे। 21 नवंबर को ये कोविड प्रोटोकॉल के तहत होंगे। कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश राजकीय दंत महाविद्यालय शिमला के पीजी-एमडीएस विद्यार्थियों का स्टाइपेंड एक अप्रैल 2021 से 5000 रुपये प्रतिमाह बढ़ाने की मंजूरी दी है। अब प्रथम वर्ष के एमडीएस विद्यार्थियों को 35 हजार की बजाय 40 हजार रुपये, द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को 40 हजार की बजाय 45 हजार रुपये और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को 45 हजार की बजाय 50 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

हिमाचल में बंद 1000 रूटों पर भी अब दौड़ेंगी बसें
प्रदेश के सभी रूटों पर एचआरटीसी की बसें दौड़ेंगी। परिवहन निगम प्रदेश में 21 सौ रूटों पर बसें चला रहा था। कोरोना के चलते सरकार की ओर से लगाई गई पाबंदियों के चलते करीब एक हजार रूटों पर बस सेवाएं बंद थीं। कैबिनेट के फैसले के बाद अब प्रदेश में सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ सभी रूटों पर बस सेवाएं बहाल होगी। हालांकि प्रदेश सरकार के निर्णय लेने से पहले ही हिमाचल के लोकल रूटों पर एचआरटीसी और निजी बसें सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ दौड़ रही हैं।

परिवहन निगम बाहरी राज्यों के करीब 400 रूटों पर बसें दौड़ा रहा है। इनमें 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के चलते कमाई कम हो रही है। परिवहन निगम की मानें तो लांग रूटों पर करीब दो महीने से बसों में 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ बसें चलाई गई हैं। इससे निगम को करीब एक करोड़ तक कमाई हो रही है। सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ बसें चलने से निगम को प्रतिदिन ढाई करोड़ की कमाई होगी।

 

Read Previous

कई दिनों से घात लगाकर 70 मुर्गियों को डकारने वाले तेंदुए पकड़ गया

Read Next

जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आजकल परिवार सहित चामुंडा मंदिर पहुंची

error: Content is protected !!