Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 2, 2025

धान खरीद करने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा पोर्टल तैयार

News portals-सबकी खबर (शिमला )

प्रदेश में खाद्य आपूर्ति विभाग जल्द ही पोर्टल खोलने की योजना बना रहा है। जिसमे धान खरीद करने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा पोर्टल तैयार किया है। पोर्टल खोलने के बाद किसानों को फसल बेचने के लिए इसमें रजिस्ट्रेशन करना होगा। जैसे-जैसे किसान पंजीकरण करवाते रहेंगे उसी प्रकार खरीद भी होती रहेगी। खाद्य आपूर्ति विभाग और कृषि विभाग के सहयोग से प्रदेश सरकार 11 अक्तूबर से धान की खरीद शुरू कर रही है।

यह खरीद चिन्हित खरीद केंद्रों पर होगी। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि किसानों को धान के उचित मूल्य मिल सके इसके लिए हिमाचल सरकार धान की खरीद भी एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) के माध्यम से करेगी। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर धान खरीद के लिए स्टोर खोले जाएंगे।

सिरमौर जिला में दो स्टोर खोलने की योजना बनाई गई। वहीं, एक स्टोर नालागढ़ और दो स्टोर ऊना जिले में खोले जाएंगे। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि बीबीएन में 3750 हेक्टेयर जमीन पर धान उगाई जाती है, जिस पर करीब 18 हजार मीट्रिक टन उत्पादन होता है। उन्होंने कहा कि 30 हजार टन धान की खरीदी की जाएगी। अब नालागढ़ में की धान की खरीद शुरू होने से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

Read Previous

शिलाई : बीपीएल व एनएफएसए की सूचियों में पंचायत प्रधान व प्रधान पति की मनमर्जी होने के चलते पंचायतों पर लगे धांधलियों के आरोप

Read Next

सड़क हादसों में छह की मौत, चंडीगढ़-मनाली एनएच पर गंभरपुल के पास खाई में गिरी सैलानियों की कार, चार ने तोड़ा दम

error: Content is protected !!