Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 28, 2024

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार शाम पालमपुर पहुंचे, उन्होंने पूर्व सांसद शांता कुमार से मिलकर उनकी पत्नी के निधन पर शोक प्रकट किया

News portals-सबकी खबर (मंडी  )

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार शाम पालमपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्व सांसद शांता कुमार से मिलकर उनकी पत्नी के निधन पर शोक प्रकट किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि संतोष शैलजा एक शिक्षाविद, लेखिका और समाजसेविका थीं, जो जरूरतमंदों की मदद करती थीं |

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की धर्मपत्नी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री दत्तात्रेय ने अपने शोक संदेश में कहा कि संतोष शैलजा धार्मिक विचारों वाली आदर्श गृहिणी थीं। राज्यपाल ने उनके परिवार के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों को याद करते हुए कहा कि शैलजा प्रेमपूर्वक सत्कार करती थीं। वहीं, हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की धर्मपत्नी संतोष शैलजा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह-प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, किशन कपूर, इंदु गोस्वामी, डा. राजीव बिंदल, सतपाल सिंह सत्ती, पवन राणा, त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल, गोबिंद शर्मा  व हरिदत शर्मा समेत समस्त पदाधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों, ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की धर्मपत्नी संतोष शैलजा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की धर्मपत्नी संतोष शैलजा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

प्रो. धूमल ने कहा कि कोरोना महामारी से संतोष शैलजा का निधन सबके लिए दुखद समाचार है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह व विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की धर्मपत्नी संतोष शैलजा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। वीरभद्र सिंह ने शांता कुमार को अपनी सांत्वना देते हुए कहा है कि इस अपूर्णीय क्षति को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार की धर्मपत्नी संतोष शैलजा के आकस्मिक निधन पर दुःख प्रकट किया है।

Read Previous

सिरमौर में चौबीस घंटे के भीतर कोरोना पॉजिटिव के 16 नए मामले

Read Next

हिमाचल प्रदेश में तीन जनवरी तक मौसम साफ रहेगा,चार जनवरी को पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान

error: Content is protected !!