Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 29, 2024

पुलिस ने बजौरा में बस से पौने दो किलो चरस के साथ महाराष्ट्र के दो युवकों को गिरफ्तार

News portals-सबकी खबर (कुल्लू )

कुल्लू जिले में पुलिस ने बजौरा में बस से पौने दो किलो चरस के साथ महाराष्ट्र के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार भुंतर पुलिस की टीम बजौरा चेक पोस्ट नाके पर थी। इस दौरान उन्होंने मनाली से दिल्ली जा रही बस को तलाशी के लिए रोका।

तलाशी के दौरान बस में सफर कर रहे  29 वर्षीय अंकित अशोक निसार पुत्र अशोक निवासी देवी नगर ईस्ट मुंबई महाराष्ट्र  सिटी और 24 वर्षीय मिहिर ओझा लाभशंकर  निवासी मुंबई महाराष्ट्र सिटी के कब्जे से 1.816 किलो चरस बरामद की।

एस पी गौरव सिंह ने कहा कि दोनों युवक इस चरस को कहां से खरीद कर लाए थे और इसे कहां लेकर जा रहे थे। इसको लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।  इन लोगों के किन-किन चरस माफिया से तार जुड़े हुए हैं इसकी भी छानबीन की जा रही है।


वहीं पुलिस ने शनिवार रात को खलाड़ा नाला पुल के पास दो लोगों से एक किलो 855 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों की पहचान इंद्रदेव उम्र 22 पुत्र चतर सिंह निवासी साच तहसील पांगी थाना किलाड़ जिला चंबा और संजीव उम्र 20 पुत्र छत्ते राम निवासी गांव फलाण डाकघर शांलग तहसील व जिला कुल्लू  के रूप में हुई है। यह थैले में चरस लेकर जा रहे थे|

 

Read Previous

प्रदेश में सभी पंचायतों की मतदाता सूचियां तैयार,राज्य चुनाव आयोग एक-दो दिन के भीतर पंचायत चुनाव का एलान कर सकता है

Read Next

आंज भोज में एकता की मिसाल -टौंरू-डांडा आंज पंचायत से कमला देवी को सर्व समिति से प्रधान चुनी गई

error: Content is protected !!