Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 6, 2024

शिलाई कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका,भजोन पंचायत के आधा दर्जन परिवारों भाजपा में हुए शामिल

News portals-सबकी खबर (शिलाई )

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भजोन  में नवरात्रों के पहले ही दिन शिलाई कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भजोन पंचायत के आधा दर्जन परिवारों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थामा हैं।
प्रेस को जारी बयान में भाजपा मीडिया प्रभारी शिलाई कुलदीप शर्मा ने बताया कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भजोंन के छः परिवारों ने भाजपा ज्वाईन कर ली हैं। शिलाई के पूर्व विधायक एवं खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने इन 6 परिवारों को भाजपा में शामिल किया हैं। भाजपा में शामिल होने वालो में रमेश कुमार व अनुज कुमार, इंदर सिंह, रँगीलाल, बलवीर सिंह, बलवंत सिंह व जीत सिंह ने अपने परिवार सहित भाजपा का दामन थाम लिया है।


भजोंन में 6 परिवारों को भाजपा में शामिल करने के बाद शिलाई के पूर्व विधायक बलदेब तोमर ने कार्यकर्ताओं से बात करते हुए बताया कि आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र विकास में आगे बढ़ रहा है। शिलाई विधानसभा सभा के लंबित पड़े कार्यो को प्रदेश की जय राम ठाकुर की सरकार ने गति दी हैं। आज शिलाई में मुख्यमंत्री  के आशीर्वाद से शिलाई में जल शक्ति विभाग का डिवीजन, शिलाई अस्पताल का दर्जा बढ़ाना, सातोंन में आई टी आई जैसी दर्जनों योजनाओं को खोलकर जनहित कार्य किए हैं। जिसके फलस्वरूप आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र विकास में आगे बढ़ रहा है। जिसका परिणाम आज शिलाई में कई लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।


बलदेब तोमर ने कहा कि आज प्रदेश के लोगो को डबल इंजन कि सरकार मिली हैं जिस प्रकार से देश मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में तीन तलाक, धारा 370 35A हटाना, राम मंदिर की आधारशिला रखना, किसान बिल लाना, किसानों के खाते में साल के 6 हजार रुपए डालना व नवम्बर माह तक गरीबो को मुफ्त राशन देना आदि अनेक कार्य देश की सरकार ने किए हैं। जिसके कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी हैं। उन्होंने भाजपा में शामिल हुए परिवारों का स्वागत किया और भाजपा में उन्हें पूरा सम्मान देने का आश्वसन दिया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्ण ठाकुर, पूर्व जिला महामंत्री सुनील कपूर, महेंदर सिंह चौहान, अरविंद चौहान, सतीश कपूर, जोगेंद्र सिंह, महेन्द्र शर्मा, रामभज शर्मा, सुरेंदर सिंह, मुल्तान सिंह, गुलाब सिंह व रघुवीर शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read Previous

पंजाब की मंडियों में हिमाचल के किसानों का अनाज लेने से साफ मना कर दिया

Read Next

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने संगड़ाह में सुनी जनसमस्याएं

error: Content is protected !!