Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 27, 2024

एचआरटीसी के 6200 पेंशनर्ज पेंशन का कर रहे इंतजार

News portals-सबकी खबर (बिलासपुर)

बिलासपुर में हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संगठन की बैठक में अध्यक्ष जोधा राम ने सेवानिवृत कर्मचरियों की मासिक पेंशन के बारे में चर्चा की। मीटिंग में आगामी रणनीति भी अख्तियार की गई। अध्यक्ष जोधा राम ने कहा की   एचआरटीसी के 6200 पेंशनर्ज पेंशन का कर रहे इंतजार और अपने पेंडिंग देय लाभों के लिए भी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।  बोर्ड व निगम घाटे का राग लगा रहा है। घाटे के मुख्य कारण क्या हैं और इसके बारे में सरकार खामोश क्यों है।

संगठन ने कहा कि निगम व सरकार से मांग की है कि जुलाई 2015 से डीए एरियर भत्ता दिया जाए। इसके अलावा पेंशन हर माह की पहली तारीख को दी जाए, 13 प्रतिशत डीए जो कि पैंडिंग हैं, उसे दिया जाए। वहीं दो प्रतिशत आंतरित राहत देय बनती है, उसका भी शीघ्र भुगतान किया जाए।

उन्होंने कहा कि संगठन मुख्य रूप से घाटे के बारे में सरकार के ध्यान में लाना चाहता है कि परिवहन निगम पूरे प्रदेश में जहां तक सड़कें हैं, वहां तक परिवहन निगम अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल परिवहन निगम, जो भारत सरकार द्वारा प्रशंसा पत्र प्राप्त कर रहा है, वह कर्मचारियों की अथक मेहनत का ही परिणाम है। इसके बावजूद परिवहन निगम के लगभग 6200 पेंशनर्ज अपने पेंडिंग देय लाभों के लिए के दर-दर की ठोंकरे खाने को मजबूर हैं। इस अवसर पर कृष्णु राम, दौलत राम, प्रीतम धीमान, संतराम, भूरि सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Read Previous

मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने की अंतिम तिथि में फेरबदल

Read Next

नवरात्र पर्व के दौरान श्रद्धालु मंदिरों में भंडारे का नहीं कर पाएंगे आयोजन

error: Content is protected !!