Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

खेत से बरामद हुआ महिला का शव ,परिजनों ने महिला के ससुराल वालो पर लगाया आरोप

News portals-सबकी खबर (सोलन)

जिले के दाड़लाघाट पुलिस थाने के तहत एक विवाहिता का शव खेत से बरामद हुआ है। मृतिका की पहचान 28 वर्षीय शर्मिला देवी पत्नी प्रेम लाल निवासी गांव बेमु भलेड़ा के रूप में हुई है।महिला के पिता ने  उसके के पिता ने आरोप ससुराल वालो  पर लगाया है।  कि बेटी का पति, ससुर और सास उसे तंग करते थे। शर्मिला का पति प्रेम लाल शराब पीकर लड़की को तंग करता था।  वहीं पुलिस ने महिला के पिता बोरू राम निवासी जिला बिलासपुर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज़ कर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

वही 10 अगस्त को इसकी लड़की शर्मिला मायके आई थी तो उसने घर में बताया था कि उसे ससुराल वाले बहुत तंग करते हैं। इसके बाद बोरू राम ने अपनी लड़की शर्मिला को समझा बुझाकर ससुराल वापस भेज दिया और कहा कि वह 2-3 दिन के बाद उसके ससुराल आकर उनसे बात करेगा।

रविवार को शर्मिला के देवर ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी लड़की ने जहर खा लिया है, जिसे अर्की अस्पताल ले जा रहे हैं। सूचना के उपरांत ये लोग अर्की पंहुचे तो पता चला की उनकी लड़की की मौत हो गई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ससुरालियों ने उनकी बेटी को जहरीली दवाई पिलाई और मार कर शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

 

 

Read Previous

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पिएससो समेत 12 सुरक्षा कर्मी निकले कोरोना संक्रमित

Read Next

हिमाचल प्रदेश में आज राज्य में 77 लोग कोरोना को मात देकर घर लोटे

error: Content is protected !!