Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 2, 2025

मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज़, डॉ. राजीव बिंदल व सुखराम चौधरी को लेकर चर्चाएं जोरों पर

News portals-सबकी खबर 

भाजपा सांसद व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की ताजपोशी बाद अब प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज़ हैं। कल राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में स्थिति स्पष्ट होगी। बता दें कि प्रदेश मंत्रिमंडल में तीन पद रिक्त पड़े हुए हैं। जिनमें अनिल शर्मा द्वारा मंत्री पद से त्यागपत्र देने के बाद व किशन कपूर का लोकसभा चुनाव में सांसद चुना जाना और पूर्व मंत्री विपिन सिंह परमार की विधानसभा अध्यक्ष पद पर नियुक्ति बाद खाली पड़े हैं।

बताया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बैठक हुई हैं। जिसके बाद राजभवन में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए अंदर खाते तैयारियां लगभग पूरी है व राजभवन में केवल 20 लोगों के प्रवेश और इंतजाम करने को कहा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिनों के भीतर नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। इसके पीछे ठोस तर्क यह दिया जा रहा है कि प्रदेश सरकार को सत्ता में आए हुए ढाई साल से अधिक का समय पूरा हो चुका है और प्रदेश मंत्रिमंडल में खाली पड़े तीन पदों को भरने के लिए यह उपयुक्त समय है।

दिलचस्प बात यह है कि जिला सिरमौर को भाजपा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष का पद मिलने बाद भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की चर्चाएं जोरों पर है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि डॉ. राजीव बिंदल की मंत्रिमंडल में ताजपोशी के साथ वापसी होनी है या पार्टी उन्हें नज़रअंदाज़ कर पांवटा विधायक सुखराम चौधरी को तबज्जो देती हैं। सूत्र बताते हैं कि दोनों नेता अपने अपने गुट से गोटियां फिट करने में लगे हैं। प्रदेश से लेकर केन्द्र तक तार जोड़े जा रहे हैं। वही, प्रदेश मंत्रिमंडल में अन्य जगह पाने वाले संभावित भाजपा विधायकों में नूरपुर से भाजपा विधायक राकेश पठानिया, चंबा से विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज का नाम भी मंत्री पद के लिए लिया जा रहा है।फिलवक्त सभी विधायक शिमला में पार्टी कार्यक्रम को पहुंचे हैं तथा वीरवार को विधायक दल की बैठक प्रस्तावित है।

Read Previous

नगर परिषद नाहन के वार्ड नम्बर 8 में कन्टेनमेंट जोन क्षेत्र में किया गया बदलाव – डीएम

Read Next

देहरादून से चारो सिद्ध पीठ की अयोध्या में भेजी पवित्र माटी

error: Content is protected !!