Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

प्रदेश के आठ जिलों में कोविड-19 के नियमों में सख्ती, मास्क न लगाने पर पांच हजार तक जुर्माना, आदेश जारी

News portals-सबकी खबर (शिमला )

प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामले को देखते हुए पुलिस प्रशाशन द्वारा सख्ती बर्टी जा रही है जिसमे अब नए आदेश जारी किए गए | हिमाचल में अनलॉक-2 में लापरवाही से घूमना अब भारी पड़ेगा। प्रदेश के आठ जिलों में कोविड-19 के नियमों में सख्ती करते हुए शुक्रवार से मास्क न लगाने और ढंग से मुंह और नाक न ढकने वालों पर 500 से 5000 रुपये तक जुर्माना लगेगा। सोलन जिले में मास्क न लगाने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर जुर्माने के साथ आठ दिन का कारावास भी होगा। कांगड़ा, हमीरपुर, लाहौल और किन्नौर के उपायुक्तों ने अभी इस पर फैसला नहीं लिया है।

शुक्रवार को आदेश जारी हो सकते हैं। उधर, प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों में कर्मचारियों के तबादलों पर दोबारा सख्ती से रोक लगा दी है।  शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर और सोलन के उपायुक्तों ने मास्क पहनने को लेकर सख्ती करने के आदेश जारी कर दिए। शुक्रवार से पुलिस इसकी निगरानी करना शुरू कर देगी। हालांकि इस बार की कैबिनेट बैठक में भी इस पर फैसला लिया जाना था, लेकिन अब जिला उपायुक्त अपने स्तर पर नियमों में सख्ती कर रहे हैं।


किस जिले में कितना जुुर्माना
मास्क न पहनने पर यह होगा जुर्माना (रुपये में)
मंडी      500 से 5000
चंबा     500 से 5000
कुल्लू  500 से 5000
सिरमौर 500 से 5000
सोलन  500 से 5000
बिलासपुर 200 से 5000
शिमला   1000
ऊना     100 से 500

Read Previous

 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने पबजी गेम में उड़ा दिए एक लाख

Read Next

प्रदेश में 24 घंटो में  कोरोना के 102 नए मामलेआए सामने

error: Content is protected !!