Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 3, 2024

8 वर्षीय बालक लामा युलग्याल रिंपोछे के 9वें अवतार , बौद्ध समुदाय में खुशी का माहौल

News portals-सबकी खबर (किन्नौर)  किन्नौर के गांव डबलिंग के आठ वर्षीय बालक लामा खुनू युलग्याल रिंपोछे के 9वें अवतार की बौद्ध विधाननुसार खोज होने के बाद बौद्ध समुदाय में खुशी का माहौल है। लामा बौद्ध विधा में तंत्र विद्या के विद्वान हैं। जानकारी के अनुसार अवतारी लामा के लिए दलाईलामा के पास नौ नामों की सूची सर्च कमेटी ने सौंपी थी। दलाईलामा ने आलौकिक ज्ञान व दिव्य दृष्टि से इस बालक को युलग्याल रिंपोछे का अवतार बताया है, जिसकी विधिवत घोषणा 30 मई मंगलवार को जिले भर के प्रमुख लामाओं की उपस्थित में 19वें अवतारी लामा टीके लोछा रिंपोछे द्वारा जंगी खरी गोंपा में किया गया। बौद्ध विधानानुसार 9वें अवतार का सिंहासन ग्रहण विधिवत टाशीगंग मोनेस्ट्री में आने वाले दिनों में होगा। द्रुक्पा कारग्यूद समुदाय से जुड़े अनुयायियों का कहना है कि द्रुक्पा वंश की शिक्षाओं और प्रथाओं का पालन करने में खुनु युलग्याल टुल्कु रिंपोछे के पुनर्जन्म की घोषणा से अत्यंत हर्ष एवं प्रफुल्लित महसूस कर रहे हैं। उल्लेखनीय है की 8वें अवतारी युलग्याल रिंपोछे का 22 अक्तूबर, 2013 को शिमला में स्वर्गवास हुआ था। इसके बाद पिछले कुछ वर्षों से बौद्ध परंपरा एवं प्रथानुसार 9वें युलग्याल रिंपोछे के अवतार की खोज जारी थी। दलाई लामा ने बीते माह अपने दिव्य शक्तियों से जिस बालक का चयन 9वें युलग्याल रिंपोछे के रूप में किया है, वह आठ वर्षीय बालक है, जो मूलत: किन्नौर के दूरदराज गांव डबलिंग के रहने वाले हैं और वर्तमान में निचार उपमंडल के पौंडा स्थित बौद्ध मठ में बौद्ध धर्म की दीक्षा ले रहे हैं। यह बालक 19वें अवतारी लामा टी के लोछा रिंपोछे की पुत्री के पुत्र हैं।

Read Previous

राज्य सहकारी बैंक सतौन शाखा ने सखोली के ग्रामीणों को किया जागरूक

Read Next

मई महीने में जमकर बरसे प्रदेश भर में बादल, मौसम हुआ सुहाना

error: Content is protected !!