Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 5, 2024

धौलाकुआं में इस्पात उद्योग मे कार्य करने वाला 46 वर्षीय कामगार कोरोना पॉजिटिव

News portals-सबकी खबर (पांवटा साहिब )

सिरमौर जिले में शनिवार देर रात  एक नया कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है, वही  एक फॉलो अप सैंपल फिर पॉजिटिव आया है। शनिवार को देर रात एक 46 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है जोकि 8 जून को बिहार के मधुवन इलाके से पांवटा साहिब आया  हुआ था | बताया जा रहा है की उक्त व्यक्ति  धौलाकुआं पांवटा  साहिब में पॉजिटिव आये व्यक्ति के साथ इस्पात उद्योग में काम करता था। इस व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी में ही  क्वारंटाइन किया हुआ था  तथा इसे पॉजिटिव आने के बाद  त्रिलोकपुर कोविड केयर सेन्टर में शिफ्ट किया गया  है। बता दे कि  जिला सिरमौर से भेजे गए सेम्पल  कुछ रहे गए थे, बचे हुए 21 सैम्पल्स में से  20 सैम्पल्स की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।जबकि एक व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव आई है |

इसके अतिरिक्त  जिला सिरमौर से 7 फॉलो अप सैम्पल्स जांच के लिए भेजे गए थे ,जिसमें 3 ठीक हुए हैं और तीन के सैम्पल्स फिर लिए जाएंगे और 1 फॉलो अप सैंपल फिर पॉजिटिव आया है। फॉलो अप सैम्पल्स में से ठीक हुए व्यक्तियों में गर्भवती महिला, दिल्ली से वापस आई कोलांवाला भूड़ की 26 वर्षीय महिला और सहारनपुर से आई कचा टैंक निवासी 20 वर्षीय युवती है।फॉलो अप सैम्पल्स में सहारनपुर से आई कचा टैंक निवासी 45 वर्षीय महिला की रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई है। मामले की पुष्टि बिएमओ डॉ अजय दिओल ने की है ,उन्होंने बताया की 46 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कोविड सेंटर त्रिलोकपुर ले जाया गया है |

Read Previous

शिमला में चार,सोलन और सिरमौर में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मामले पाए गए

Read Next

पौका पंचायत के ग्राम धमोण में महिला की पेड़ से गिरकर मौत

error: Content is protected !!