Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 5, 2024

अगस्त के पहले सप्ताह में मिलेंगे 110 नए आयुर्वेदिक डॉक्टर

News portals-सबकी खबर (शिमला )

हिमाचल प्रदेश को अगस्त के पहले सप्ताह में 110 नए आयुर्वेदिक डॉक्टर मिलेंगे। आयुर्वेद हेल्थ सेंटरों में बैचवाइज डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। जिलों से आयुर्वेद निदेशालय में इस बाबत रिकॉर्ड पहुंच गया है। इन दिनों बैचवाइज भर्ती की औपचारिकताएं पूरी करने में आयुर्वेद विभाग के अधिकारी जुटे हैं। सीधी भर्ती से राज्य लोकसेवा आयोग को आयुर्वेद डॉक्टरों के 110 पद भरने की फाइल भी भेज दी गई है।

कुछ माह पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आयुर्वेद विभाग में 220 डॉक्टरों की भर्ती करने की घोषणा की थी। इसी कड़ी में आयुर्वेद विभाग ने 50 फीसदी पद बैचवाइज और 50 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संभावित है कि अगस्त के पहले सप्ताह में बैचवाइज आधार पर भरे जाने वाले 110 डॉक्टरों के पदों के लिए नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे।प्रदेश में करीब 1200 आयुर्वेद हेल्थ सेंटर हैं। अभी करीब 800 सेंटरों में डॉक्टरों के पद भरे गए हैं। जल्द 1,000 आयुर्वेद हेल्थ सेंटरों में डॉक्टरों की नियुक्ति हो जाएगी। आयुर्वेद सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार आयुर्वेद डॉक्टरों की भर्तियां की जा रही हैं। बैचवाइज भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

सीधी भर्ती के लिए लोकसेवा आयोग के माध्यम से विज्ञापन जारी होगा।

Read Previous

खेल विभाग ने तलब किए अजय ठाकुर-एसोसिएशन के पदाधिकारी

Read Next

सिरमौर के सभी ब्लॉक में स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को आकर्षक बनाने के लिए लगाया जाएगा पैकेजिंग व लेबलिंग यूनिट- एडीसी

error: Content is protected !!