Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 2, 2024

जिलाधीश सिरमौर ने किया सिविल अस्पताल पांवटा का औचक निरीक्षण। स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, मरीजो की डाइट व जैनरिक दवाओं के वितरण का लिया गया जायजा।

न्यूज़ पोर्टल्स: सबकी ख़बर

पांवटा सिविल अस्पताल में शनिवार को जिलाधीश सिरमौर ललित जैन ने औचक निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सुविधाएं , उपलब्ध करवाई जा रही जैनरिक दवाओं व सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मरीजों को मिलने वाली डाइट, फ्री दवाओ व मेडिकल स्टोर में जाकर भी निरीक्षण किया गया।


सिविल अस्पताल परिसर सरकारी व निजी दवा बिक्री दुकान का भी निरीक्षण किया। सरकार व विभाग से मिलने वाली जेनरिक दवाइयों की पूरी जानकारी प्राप्त की। साथ ही कहा कि मरीजों को दवाइयां यहां सस्ते दाम पर उपलब्ध करवाई जाए। जिलाधीश ने मरीजों को परोसे जाने वाले भोजन का भी निरीक्षण किया। मरीजों से बात कर विस्तार से भोजन व्यवस्था व स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की गई। अस्पताल परिसर में स्वच्छता व मरीजों से मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए।जिलाधीश ललित जैन ने कहा कि लोकसभा चुनाव संबंधित जानकारियां प्राप्त करने पांवटा साहिब पहुंचे थे। पांवटा सिविल अस्पताल का भी इस दौरान निरीक्षण किया गया है। मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं व स्वच्छता का जायजा लिया गया। उनके साथ पांवटा अस्पताल प्रभारी डॉ. संजीव सहगल व स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।

Read Previous

आज, सतौन दौरे पर किसने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। इस तानाशाही सरकार को चुनाव में आखिरी धक्का दो। किसने भरा अपने संगठन के कार्यकर्ताओं में जोश।

Read Next

शिव मंदिर कुंजा से चोरी मामले का आरोपी 3 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा। शुक्रवार को मंदिर से उड़ाई थी हजारों की मूर्तियां व घंटियां। पांवटा पुलिस ने चंद घंटों में दबोच लिया था।

error: Content is protected !!