Breaking News :

लापता जागर सिंह का 13 दिन भी नहीं मिला कोई सुराग

खाई मे लुढ़की Van पेड़ मे फंसने से बची 3 लोगों की जान

वर्तमान सरकार ने लिखा जन कल्याण का नया अध्यायः जगत सिंह नेगी

सभी कर्मचारियों का डाटा डाईस पोर्टल पर अपलोड करना अनिर्वाय-एसडीएम

दावा करते हैं आय के संसाधन बढ़ाने के और महीनें में तीन-तीन बार क़र्ज़ ले रही है सरकार : जयराम ठाकुर

शिलाई : गहरी खाई में गिरी आल्टो कार, कोटि निवासी प्रताप सिंह की दर्दनाक मौत

चुनावी बॉन्ड पर विपक्षी दल परेशान : नंदा

माताओं-बहनों को सम्मान निधि से बाहर करने की निकाली जा रही हैं तरकीबें : जयराम ठाकुर

पुरानी गारंटियां, नया कैप्सूल : डॉ राजीव बिंदल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

मुख्यमंत्री परेशान, गलत केस बनाना दुर्भाग्यपूर्ण भाषा का प्रयोग बना आम : भाजपा

March 29, 2024

युवक ने दोस्ती कर लूटी आबरू, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

News portals-सबकी खबर (मंडी )

हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना सुंदरनगर में शादी का झांसा देकर बलात्कार कर 20 वर्षीय पीडि़ता को गर्भवती करने पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार मंडी जिला के एक गांव की 20 वर्षीय पीडि़ता ने पुलिस थाना सुंदरनगर में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि वह बीते वर्ष अक्तूबर में मंडी की इंदिरा मार्केट में एक कंपनी के सेमिनार में शामिल हुई थी। इस दौरान सेमिनार में आए हुए एक युवक के साथ उसकी दोस्ती हो गई।

इसके उपरांत दोनों कई बार मिले भी थे। शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों शादी के लिए रजामंद भी हो गए थे। इस दौरान आरोपी ने शादी करने का वादा कर  दो बार उसके साथ शारिरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने उसे फोन करना भी बंद कर दिया गया। पीडि़त युवती और आरोपी के बीच शारिरिक संबंध बनने के कारण युवती गर्भवती भी हो गई, लेकिन आरोपी द्वारा उससे शादी करने से इनकार कर दिया गया। इस पर पीडि़ता द्वारा आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सुंदरनगर में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने कहा कि पीडि़त युवती द्वारा आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने पीडि़त युवती को शादी का झांसा देकर शारिरिक संबंध बनाए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा-376 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।  मामले में अभी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Read Previous

भारतीय थल सेना ने 100 पदों के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी, हिमाचल की युवतियों के लिए सेना में जाने का मोका

Read Next

एक पौधा एक उम्मीद कार्यक्रम के तहत श्री साईं ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल मैं मनाया गया पर्यावरण दिवस

error: Content is protected !!