वर्तमान सरकार ने लिखा जन कल्याण का नया अध्यायः जगत सिंह नेगी
News portals-सबकी खबर ( किन्नौर )
प्रदेश के किन्नौर जिले की कल्पा तहसील के पुरबनी गांव में अचानक आग लगने से कई घर जलकर राख हो गए। शुरूआती जानकारी के मुताबिक लाखों की संपत्ति जलकर राख होने का अनुमान है। प्रशासन के अधिकारी भी सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। लकड़ी के बने काष्ठकुणी शैली के मकान धू-धूकर जल गए।
गांव में दोपहर साढ़े तीन बजे अचानक आग लगने से कई घर इसकी चपेट में आ गए। पुरबनी गांव के सत्यजीत नेगी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद अचानक गांव के पुश्तैनी मकानों आग लग गई, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही प्रशासन और फायर ब्रिगेड विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गांव के लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया।
उपमंडल दंडाधिकारी कल्पा मेजर डॉ. अवनेंद्र ने आग लगने की पुष्टि की है। आग लगने से दस घर जलकर राख हो गए हैं जिससे चार परिवार प्रभावित हुए हैं। प्रभावित परिवारों को दस हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी गई है।
Recent Comments