Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 25, 2024

प्रदेश जल शक्ति विभाग में पैरा वर्करों के 4,000 पद भरेगा

News portals-सबकी खबर (शिमला )

हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग में पैरा वर्करों के 4,000 पद भरेगा। इनकी तैनाती नई पेयजल परियोजना में की जाएगी। राज्य के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार से जल जीवन मिशन के लिए 4,500 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के दूसरे चरण में पेयजल परियोजनाओं को मजबूत किया जाना है। इस काम को वर्ष 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है। पहले चरण में घरों में नलके लगाए गए हैं। केंद्र सरकार के निर्देश पर बर्फ संरक्षण के लिए मंडी जोन में 353 करोड़ अलग से खर्च होंगे।


बताया जा रहा है कि दुर्गम और बर्फ से ढके क्षेत्रों में पानी की समस्या रहती है और गर्मी में पानी नहीं मिलता है। यहां पर बर्फ संरक्षण से पानी जुटाया जाएगा। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत 379 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा 550 करोड़ के सिंचाई प्रोजेक्ट मंजूरी के लिए केंद्र को भेजे जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि 1,007 करोड़ रुपये बाढ़ नियंत्रण पर खर्च होने हैं।

मंडी के प्रस्तावित हवाई अड्डे के पास सुकेती के तटीकरण के लिए 485 करोड़ खर्च करने प्रस्तावित हैं। ठियोग की पेयजल समस्या दूर करने के लिए 160 करोड़ और कसौली और परवाणू पेयजल परियोजना पर 110 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं |

Read Previous

प्रदेश में साढ़े तीन महीनों में 380 लोगों ने गंवाई जान, सड़क घटनाएं अधिक

Read Next

शिलाई विकास खण्ड में भ्रष्टाचार चरम पर,विकास कार्यों के नाम पर कर्मचारियों व जनप्रतिनिधयों की मिली भगत से करोड़ो रूपये डकारे जा रहे

error: Content is protected !!