Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 23, 2024

प्रदेश सरकार के 3 साल पूरे होने पर संगड़ाह में वर्चुअल रैली,सभी मंडल पदाधिकारी रहे मौजूद

News portals-सबकी खबर (संगड़ाह)

हिमाचल की भाजपा सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर संगड़ाह में भाजपाइयों द्वारा वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान एलईडी स्क्रीन पर हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कईं शीर्ष नेताओं के संबोधन का प्रसारण भाजपाइयों द्वारा देखा गया। इस दौरान प्रदेश व केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने व पंचायत चुनाव पर भी चर्चा हुई।

पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला सिरमौर के अध्यक्ष रूप सिंह चौहान के आवास पर उक्त प्रसारण देखा गया। इस दौरान रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी बलबीर सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप तोमर व सहीराम चौहान, प्रदेश अनुसूचित जाति सदस्य नारायण सिंह चौहान,

भाजपा मंडल के महामंत्री सुनील शर्मा व बलवीर ठाकुर, उपाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा, जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रवक्ता विजय कुमार आजाद तथा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर सहित सभी रेणुकाजी मंडल पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संगड़ाह वार्ड की जिला परिषद उम्मीदवार सीमा देवी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता रिन्टा, सुमन शर्मा व विमला शर्मा आदि भाजपा नैत्रियों ने भी भाग लिया।

Read Previous

ददाहू वार्ड से कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर फंसा था पेंच

Read Next

सांगना पंचायत ने लिया प्रधान व उपप्रधान निर्विरोध चुने जाने का निर्णय

error: Content is protected !!