Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 25, 2024

सरिया उद्योग में गर्म लोहा गिरने से दो कामगारों की मौत, कंपनी संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज

News portals-सबकी खबर (नालागढ़)

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र नालागढ़ के ढाणा स्थित एक सरिया उद्योग में गर्म लोहा गिरने से दो कामगारों की मौत हो गई, जबकि चार लोग बुरी तरह झुलस हो गए हैं। यह हादसा वीरवार रात साढ़े 11 बजे हुआ। पुलिस ने कंपनी संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नालागढ़ के तहसीलदार ने मौके पर जाकर घायलों को पांच-पांच हजार, जबकि मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।


पुलिस के अनुसार ढाणा स्थित सरिया बनाने वाले उद्योग में कामगार लोहा पिघलाने के लिए फरनेस में स्क्रैप डाल रहे थे। अचानक पिघलते हुए स्क्रैप में एक मिट्टी वाला पाइप डलने से वह तेज हीट में फटा और पिघला हुआ लोहा काम कर रहे कामगारों पर गिर गया। इससे नालागढ़ के बसौट गांव के रहने वाले मुख्तयार सिंह (40), बिहार के शिवान जिले की बरहरिया तहसील के कोरीगांव के रंजन (38), चंद्रेश्वर, शंभू, ओमप्रकाश और बिंदलेश बुरी तरह झुलस गए।


सभी घायलों को नालागढ़ के निजी अस्पताल लाया गया। यहां से मुख्तयार सिंह, रंजन और चंद्रेश्वर की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई पहुंचने पर नालागढ़ निवासी मुख्तयार सिंह और बिहार निवासी रंजन की मौत हो गई। इनमें तीन नालागढ़ के अस्पताल और एक पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने टिमको कंपनी संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read Previous

2 दिनों में 11 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

Read Next

सामाजिक ,सांस्कृतिक ,धार्मिक ,राजनीतिक, खेल कूद,सामूहिक आयोजनों पर 21 अप्रैल तक बढ़ी

error: Content is protected !!