Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 24, 2024

बर्फबारी से बड़ी लोगो की समस्याएं रसोई में जमने लगा सरसों तेल

News portals- सबकी खबर (लाहौल-स्पीति)

हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी की वजह से लोगो को अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी के बाद जनजीवन घर से बाहर तक जम गया है। शाम होते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गये है । घाटी में रात का तापमान शून्य से 9 डिग्री सेल्सियस से  नीचे चल रहा है। झीलों-झरनों के बाद अब रसोई में रखा सरसों तेल और रिफाइंड भी जमने लगा है। प्लास्टिक के बंद पैकेटों में जमे तेल को तंदूर के समीप पिघलाना पड़ रहा है। यही नहीं, सरकारी आवासों, होटलों सहित घरों में पानी के नल जम गए हैं।


लोग जैसे-तैसे पीने के पानी का खुद के लिए इंतजाम कर रहे हैं लेकिन मवेशियों के लिए घरों से दूर जाकर पानी ढोना पड़ रहा है। कई संपर्क मार्ग भी अभी बहाल नहीं हो पाए हैं। ऐसे में लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। उल्लेखनीय है कि घाटी के चंद्रावैली, दारचा क्षेत्र सहित समूची मयाड़ घाटी में दिन के समय भी शीतलहर का प्रकोप जारी है|

Read Previous

 मिड-डे मील कर्मियों ने जताया रोष

Read Next

सुपरस्पेशलिस्ट किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ अजय गोयल से शुक्रवार को लें मुफ्त सलाह

error: Content is protected !!