Breaking News :

शिलाई : गहरी खाई में गिरी आल्टो कार, कोटि निवासी प्रताप सिंह की दर्दनाक मौत

चुनावी बॉन्ड पर विपक्षी दल परेशान : नंदा

माताओं-बहनों को सम्मान निधि से बाहर करने की निकाली जा रही हैं तरकीबें : जयराम ठाकुर

पुरानी गारंटियां, नया कैप्सूल : डॉ राजीव बिंदल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

मुख्यमंत्री परेशान, गलत केस बनाना दुर्भाग्यपूर्ण भाषा का प्रयोग बना आम : भाजपा

कांग्रेस ने हिमाचल में रोका विकास का पहिया: अनुराग ठाकुर

पांवटा साहिब : महादेव चौक पर तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचला पुलिस कर्मी, मौके पर हुई मौत , ट्रक चालक फ़रार

मुख्यमंत्री ने अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का विधिवत् शुभारंभ किया

नशीली दवाओं के साथ रेणुकाजी पुलिस ने गिरफ्तार किए 2 स्थानीय युवक

विशेष राहत पैकेज के तहत लगभग 22 हजार आपदा प्रभावितों को दी गई वित्तीय सहायता: मुख्यमंत्री

March 28, 2024

सतौन : कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा

News portals-सबकी खबर(पांवटा साहिब)

देवभूमी हिमाचल प्रदेश को विपक्ष के नेताओ ने शर्मसार कर दिया हैं। जिस प्रकार की अराजकता कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा में फैलाई हैं उससे हिमाचल कलंकित हुवा हैं। यह बयान खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष एंव शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने सतौन में आयोजित प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम में कही।

बलदेव तोमर ने कहा कि कांग्रेस के नेता बोखला गये है जिससे वह अब विधानसभा में भी गुंडागर्दी पर उतर आये है। सतौन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बलदेव तोमर ने लोगों की समस्याओं को सूना उन्होंने कहा की भाजपा राज में शिलाई विधानसभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा की जयराम ठाकुर के सरकार में सतौन में दशकों पुरानी आईटीआई की मांग कर पुरा कर यहां पर आईटीआई खोली गई।

जिसका लाभ आसपास के पंचायतों के युवाओं को मिलेगा साथ ही कहा की सतौन क्षेत्र एक दर्जन पंचायतों का केंद्र बिंदु है इस लिये यहाँ पर सप्ताह में दो दिन नायब तहसीलदार बैठता है जिससे लोगों को अपने काम करवाने के लिए कमरऊ व पांवटा नहीं जाना पड़ता है। इस दौर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता तपेन्दर चौहान ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है।


इस मौके पर सतौन पंचायत के पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, पोका पंचायत के प्रधान सतीश चौहान, प्रेम चौहान, जोगेंद्र चौहान, नरेश चौहान, सतीश शर्मा, मदन तोमर, जगदीश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, नरेश तोमर, विशाल चौहान, दिनेश चौहान आदि मौजूद थे। 

Read Previous

समाजसेवी इन्दर ठाकुर को सोंपी भाजपा मण्डल शिलाई में उपाध्यक्ष की कमान

Read Next

किसानों के लिए वरदान सिद्ध हुई ’’मुख्यमत्री खेत संरक्षण’’ योजना

error: Content is protected !!