Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 20, 2024

संगड़ाह-चौपाल मार्ग पर यात्रियों ने सोमवार प्रातः खुद ही यातायात बहाल कर डाला

News portals-सबकी खबर (संगड़ाह)

विशाल पेड़ गिरने से बंद हुए संगड़ाह-चौपाल मार्ग पर यात्रियों ने सोमवार प्रातः खुद ही यातायात बहाल कर डाला। जानकारी के अनुसार गत रात्रि किंकरी देवी पार्क संगड़ाह के समीप विशाल चीड़ का पेड़ सड़क पर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिसके चलते सड़क के दोनों तरफ सैंकड़ों यात्री व दर्जनों वाहन फंसे रहे।

जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित क्षत्रीय संगठन व सवर्ण के सम्मलेन मे शामिल होने जा रहे क्षेत्र के कुछ युवाओं ने इस बीच स्थानीय लोगों से औजार लिए और बिना लोक निर्माण विभाग की जेसीबी का और इंतजार किए पेड़ काटकर किनारे किया। जाम मे फंसे यात्रियों ने उनके इस प्रयास की सराहना की।

उन्हे यातायात बहाल करने मे करीब दो घण्टे लगे और तब तक भी लोक निर्माण विभाग का कोई कर्मचारी या जेसीबी नही पंहुचे। अधिशासी अभियंता संगड़ाह रतन शर्मा ने बताया कि, सूचना मिलते ही उन्होने संबंधित जेई को घटनास्थल पर भेजा, मगर तब तक यातायात बहाल हो चुका था।

Read Previous

बड़ी सौगातें मिलने के बाद टिंम्बी में 24 सितम्बर को बलदेब तोमर का आभार कार्यक्रम

Read Next

रंजन सिंह चुने गए गांधी जयंती आयोजन समिति चाढ़ना के अध्यक्ष

error: Content is protected !!