Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 16, 2024

तेंदुए ने पशुशाला में घुसकर पांच मवेशियों को बनाया अपना निवाला

News portals-सबकी खबर (संगड़ाह)

उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव पुन्नरधार में तेंदुए ने पशुशाला में घुसकर पांच मवेशियों को अपना निवाला बनाया। जानकारी के अनुसार पुन्नरधार निवासी चोंचुराम की दो गाय, बछड़ी व दो बछडे को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया है। हर रोज की तरह यह लोग अपने मवेशियों को ओवरे में बंद कर अपने घर चले गए। इनका घर पशुशाला से लगभग सौ मीटर दूर है, जिस कारण से रात की हलचल को वह सुन नही सके।

गुरूवार की रात दरवाजे को तोड़ते हुए तेंदुआ सीधा ओवरे में घुसा व पांचों मवेशियों को अपना शिकार बनाया। शुक्रवार सुबह इन्हें इस बारे भनक लगी। मवेशियों को तेंदुए ने अपना शिकार बना डाला जिससे इन लोगों को काफी नुकसान हुआ है। इससे पहले भी साथ लगते गांव भराडी में भेड़ बकरियों को तेंदुए ने अपना निवाला बनाया था। ग्रामीणों ने बयान में कहा कि, काफी दिनों से क्षेत्र में तेंदुए का आतंक है। खूंखार तेंदुए के हमलों से क्षेत्र दहशत का माहौल पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग व प्रशासन से गुहार लगाई है। पीड़त परिवारों ने सरकार व विभाग से मांग की है कि मवेशियों के नुकसान का शीघ्र ही मुआवजा दिया जाए। वन विभाग देवामानल वृत प्रभारी अरुणा ठाकुर ने बताया कि, उक्त व्यक्ति की दो गाय एक बछड़ी व दो बछडे को तेंदुए ने शिकार बनाया तथा इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों रिपोर्ट को भेजी जाएगी।

Read Previous

26 जनवरी को चौगान मैदान नाहन में विरेन्द्र कंवर लेगे परेड़ की सलामी

Read Next

हिमाचल प्रदेश के बाद अब उत्तरप्रदेश में होंगे पंचायत चुनाव, देखे किस चरण में होगा आप के यहां चुनाव पंचायत चुनाव:——–

error: Content is protected !!