Breaking News :

लापता जागर सिंह का 13 दिन भी नहीं मिला कोई सुराग

खाई मे लुढ़की Van पेड़ मे फंसने से बची 3 लोगों की जान

वर्तमान सरकार ने लिखा जन कल्याण का नया अध्यायः जगत सिंह नेगी

सभी कर्मचारियों का डाटा डाईस पोर्टल पर अपलोड करना अनिर्वाय-एसडीएम

दावा करते हैं आय के संसाधन बढ़ाने के और महीनें में तीन-तीन बार क़र्ज़ ले रही है सरकार : जयराम ठाकुर

शिलाई : गहरी खाई में गिरी आल्टो कार, कोटि निवासी प्रताप सिंह की दर्दनाक मौत

चुनावी बॉन्ड पर विपक्षी दल परेशान : नंदा

माताओं-बहनों को सम्मान निधि से बाहर करने की निकाली जा रही हैं तरकीबें : जयराम ठाकुर

पुरानी गारंटियां, नया कैप्सूल : डॉ राजीव बिंदल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

मुख्यमंत्री परेशान, गलत केस बनाना दुर्भाग्यपूर्ण भाषा का प्रयोग बना आम : भाजपा

March 28, 2024

चीन के संबंध में भारत अपनी नीति को पूरी तरह बदले, भारत के लिए सबसे बड़ा संकट चीन है-शांता कुमार

News portals-सबकी खबर (पालमपुर )

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि भारत के लिए चीन बहुत बड़ा संकट बनता जा रहा है। अब अफगानिस्तान में तालिबान और उनके साथ चीन और पाकिस्तान से संकट और भी बढ़ गया है। भारत पंचशील और हिंदी-चीनी भाई-भाई के नारे लगाता रहा और चीन चुपचाप भारत की धरती अक्साई चीन में सड़क बनाता रहा। भारत को पता तब लगा जब चीन ने उस सड़क का उद्घाटन किया। भारत के सारे प्रयत्नों के बाद भी 1962 में चीन ने आक्रमण करके बहुत बड़ा विश्वास घात किया। चीन पैंगाग झील पर दूसरा पुल बना रहा है। शांता कुमार ने कहा कि चीन के संबंध में भारत अपनी नीति को पूरी तरह बदले। भारत के लिए सबसे बड़ा संकट चीन है। विश्व के बहुत से देश तिब्बत की सहायता करना चाहते है  और इस विषय पर चीन को घेरना चाहते हैं। भारत उनका सहयोग करे। तिब्बत में मानवीय अधिकारों का हनन हो रहा है, धार्मिक स्वायश्रता नहीं है। अब भारत को पहल करके इन प्रश्नों को राष्ट्र संघ में उठाना चाहिए। ऐसी परिस्थिति में भारत सरकार को भी चीन के प्रति अपनी नीति में बदलाव करना चाहिए।

Read Previous

लोक कलाकारों ने रोचक ढंग से दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Read Next

शातिरों ने पेपर लीक करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व अन्य तकनीक का इस्तेमाल कियामामले में एसआईटी की जांच में कई अहम खुलासे हुए,

error: Content is protected !!