Breaking News :

लापता जागर सिंह का 13 दिन भी नहीं मिला कोई सुराग

खाई मे लुढ़की Van पेड़ मे फंसने से बची 3 लोगों की जान

वर्तमान सरकार ने लिखा जन कल्याण का नया अध्यायः जगत सिंह नेगी

सभी कर्मचारियों का डाटा डाईस पोर्टल पर अपलोड करना अनिर्वाय-एसडीएम

दावा करते हैं आय के संसाधन बढ़ाने के और महीनें में तीन-तीन बार क़र्ज़ ले रही है सरकार : जयराम ठाकुर

शिलाई : गहरी खाई में गिरी आल्टो कार, कोटि निवासी प्रताप सिंह की दर्दनाक मौत

चुनावी बॉन्ड पर विपक्षी दल परेशान : नंदा

माताओं-बहनों को सम्मान निधि से बाहर करने की निकाली जा रही हैं तरकीबें : जयराम ठाकुर

पुरानी गारंटियां, नया कैप्सूल : डॉ राजीव बिंदल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

मुख्यमंत्री परेशान, गलत केस बनाना दुर्भाग्यपूर्ण भाषा का प्रयोग बना आम : भाजपा

March 29, 2024

कांग्रेस विधायक क्षमा याचना करेंगे, तो उनका कद छोटा न होकर, बड़ा होगा,पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने वीरभद्र को फोन कहा

News portals-सबकी खबर (पालमपुर )

राज्यपालकिसी पार्टी का नहीं होता। प्रदेश में संवैधानिक प्रमुख के रूप में वह भारत के संविधान का प्रतीक होता है। राज्यपाल से दुर्व्यवहार भारत के संविधान का अपमान है, यह बहुत बड़ा अपराध है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार का। उन्होंने कहा कि विधानसभा के प्रवेश द्वार पर राज्यपाल के साथ हुए दुर्व्यवहार से और उसके बाद होने वाली सभी घटनाओं से बहुत अधिक आहत हुए हैं।

प्रदेश के इतिहास में इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पहली बार घटी है। आज से 50 साल पहले वह पहली बार हिमाचल विधानसभा के सदस्य बने थे और डा. परमार मुख्यमंत्री थे। हिमाचल विधानसभा अपने अच्छे व्यवहार के कारण पूरे भारत में प्रसिद्ध है, लेकिन इस बार की घटना ने हिमाचल को पूरे देश में बदनाम किया है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से दूरभाष पर बात की है और उनसे आग्रह किया है कि राज्यपाल से दुर्व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, वह कांग्रेस विधायकों को इसके लिए क्षमा याचना के लिए कहें। यह स्पष्ट रूप से भारत के संविधान का अपमान है। इतना बड़ा अपराध करने पर उस पर जिद से खड़े रहना और भी दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस विधायक क्षमा याचना करेंगे, तो उनका कद छोटा न होकर, बड़ा होगा।

Read Previous

कांग्रेस पार्टी का एजेंडा ,कांग्रेस को मजबूत बनाने व 2022 में सत्ता में लाने का है -कुलदीप सिंह राठौर

Read Next

कफोटा में बाल विकास परियोजना का जागरूकता शिविर सम्पन, बेटियां एक नही दो परिवारों को शिक्षित करती है: मामराज शर्मा

error: Content is protected !!