Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 25, 2024

गिरिपार क्षेत्र को जल्द जनजातीय दर्जा मिलने के आसार

News portals -सबकी खबर  (राजगढ़)

जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जल्द जनजाति का दर्जा मिलेगा। हाटी समिति का दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा से दिल्ली में उनके कार्यालय में मिला और गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजाति घोषित किए जाने  के बारे में  उनसे चर्चा की। गिरिपार क्षेत्र के राजगढ़ निवासी सेवानिवृत्त अंडर सेके्रटरी ला हिमाचल प्रदेश सुंदर सिंह वर्मा तथा वैश्विक क्षत्रिय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिलाई निवासी उजागर सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से उनके कार्यकाल जाकर मुलाकात की और उनसे हाटी समुदाय को जनजाति घोषित किए जाने के बारे हुई प्रगति पर व्यापक चर्चा की। इन दोनों ने फोन पर बताया कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उनकी बातों को ध्यान से सुना और त्वरित कार्यवाही करते हुए सचिव जनजातीय मंत्रालय तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग से इस मामले को जल्द अमलीजामा पहनाने के दिशा निर्देश दिए।

केन्द्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह जल्द हाटी समुदाय को जनजाति घोषित करने की तमाम औपचारिकताएं पूर्ण करके केबिनेट में प्रस्तुत करेंगे ताकि पांच दशक पुरानी यह जायज मांग पूरी की जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा मिल जाएगा। इसके पश्चात इन दोनों ने सचिव ला रीटा वशिष्ठ से भी भेंट की और उनसे सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने भी सहयोग देने का आश्वासन दिया।गरिपार क्षेत्र के राजगढ़ निवासी सेवानिवृत अंडर सेके्रटरी ला हिमाचल प्रदेश सुंदर सिंह वर्मा तथा वैश्विक क्षत्रिय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिलाई निवासी उजागर सिंह चौहान ने बताया कि उम्मीद है कि केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग इस मामले को जल्द अमलीजामा पहनाएगा। दशकों बाद तोहफा मिलेगा।क्या कहते हैं महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उजागर सिंह
वैश्विक क्षत्रिय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उजागर सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से उनके कार्यकाल मुलाकात की है। उनसे हाटी समुदाय को जनजातिय घोषित किए जाने पर व्यापक चर्चा की।

Read Previous

हिमाचल मे Transfar पर प्रतिबंध के बावजूद पंचायतें बदलना , प्रशासनिक कारण बताकर बदल दिए 23 कर्मचारी

Read Next

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के उद्योग में हवा का प्रदूषण सबसे अधिक

error: Content is protected !!