Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 24, 2024

खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने रूद्राक्ष का पौधा लगा कर 72वां वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

News portals-सबकी खबर (शिलाई )

वन विभाग द्वारा सतौन में 72वां वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर थे। कार्यक्रम में वन विभाग के साथ विभिन्न संस्थाओं ने भाग लिया। खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने रूद्राक्ष का पौधा लगा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वन विभाग ने प्रदेश भर में पौधा रोपण अभियान शुरू किया है। जिसमें प्रदेश स्तर पर वन महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को श्री रेणुका जी वन मंडल ने सतौन पंचायत के स्वर्णिम वाटिका में 72वां वन महोत्सव मनाया गया।बलदेव तोमर ने रूद्राक्ष का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कहा कि पेड़ पौधों की क्या कीमत होती हैं यह ऐहसास लोगो को कोरोना काल में हो गया था। उन्होने कहा कि हमे वनों को बचाने का प्रयास करना चाहिए व ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण करना चाहिए। पौधा रोपण में सभी लोगो, महिला मंडलो, नवयुक मंडलो व स्वयं सहायता समूहों को आगे आना चाहिए। बलदेव तोमर ने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सहयोग से केंद्र सरकार ने पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा नैशनल हाईवे के लिए 1350 करोड़ दिये जिसका निर्माण कार्य शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले 40 साल से खण्ड विकास कार्यालय की मांग चली आ रही थी जिसे मुख्यमंत्री जी पूरा कर तिलौरधार में बीडीओ ऑफिस खोंलने की मंजूरी दे दी हैं। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार करते है। बलदेव तोमर ने कहा कि कफोटा डिग्री कॉलेज के भवन के लिए 10 करोड़ रूपये दिए है। उन्होंने कहा की शिलाई विधानसभा क्षेत्र में साढ़े तीन साल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशिर्वाद से बहुत विकास कार्य किये है। बलदेव तोमर ने पौका पंचायत के धमौण गांव के सड़क के लिए दो लाख रूपये देने की घोषणा की है।


श्री रेणुका जी के डीएफओ श्रेष्ठा नंद शर्मा ने कहा की चार दिनों में हिमाचल प्रदेश में 11 लाख पौधे लगाये गए है। उन्होंने का की स्थानीय लोगों के सहयोग से ही पौधे लगाकर उन्हें सफल कर है। वन विभाग के ही नहीं लोगों की भी जंगल की रखवाली करने की जिम्मेवारी होती है। डीएफओ ने कहा की पौधरोपण अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा ले तथा कम से कम तो पौधे जरूर लगाये। उन्होंने कहा कि कोविड काल में हजारों रूपये में एक ऑक्सीजन सिलेंडर मिल रहा था। इस लिए पौधे जरूर लगाये।उन्होंने कहा की पूरे वन मंडल में 50 हजार से अधिक पौधे तथा कफोटा रेंज में चार दिन में 12 हजार पौधे लगाये गये है।
उन्होंने बताया कि इस पौधारोपण कार्यक्रम में वन विभाग के साथ साथ पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं,नवयुवक मंडल आदि ने भाग लिया।
इस मौके पर पंचायत प्रधान ममता देवी, पूर्व प्रधान रजनीश चौहान,उपप्रधान गुलाब चौहान, बीडीसी सदस्य मित्रा चौहान, रजनीश चौहान, महेंद्र ठाकुर, सतीश चौहान, मोहन ठाकुर, रामेश्वर शर्मा, खतर सिंह ठाकुर,चंद्रमोहन, प्रेम तोमर,केएस गतवाल,रणजीत चौहान, प्रताप ठाकुर,सहायक अभियंता योगेश शर्मा,
रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह, RO विध्या सागर,बीओ कंवर राणा, मोहन चौहान,विनोद कंवर,सुनील चौहान, हुक्मी राम,मनीषा शर्मा, गुलशन, कपिल शर्मा, शम्मी, पूर्ण शर्मा,रोविन तोमर,माता राम,कमलदेव, कुंदन, विशन सिंह आदि मौजूद थे।

Read Previous

जे0एन0वी0 में छठी कक्षा के लिए चयन परीक्षा आगामी 11 अगस्त को जिला के 12 केंद्रों पर होगी आयोजित-तिवारी

Read Next

जानिए जिला सिरमौर में पुलिस ने कहाँ एक शख्स से बरामद की 670 ग्राम चरस

error: Content is protected !!