Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 25, 2024

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में तथ्य छिपाने के प्रयास किए जा रहे हैं- प्रतिभा सिंह

News portals-सबकी खबर (बिलासपुर )

हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में तथ्य छिपाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके चलते सीबीआई को केस सौंपने में देरी की जा रही है। यह बात शनिवार को मंडी लोकसभा सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह के बिलासपुर पहुंचने पर कही। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर में पहली बार पहुंचने पर स्वागत किया। प्रतिभा सिंह अध्यक्ष बनने के बाद पहली मर्तबा बिलासपुर पहुंची थी। ब्रह्मपुखर, नौणी, जबली, बस अड्डा चौक व कंदरौर में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर भी प्रतिभा सिंह के साथ मौजूद रहे। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकाल में युवाओं से धोखा हुआ है।उधर, घुमारवीं पहुंचने पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव रजनीश मेहता की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस व घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रतिभा सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अब प्रदेश में विधानसभा चुनावों को महज पांच माह का समय बचा है, जिसके चलते सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। प्रतिभा सिंह ने विधानसभा चुनावों में 50 फीसदी युवाओं को टिकट देने वह संगठन में जगह देने की बात कही। इस मौके पर सदर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्षा रीता सहगल, आशीष शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्याम शर्मा व राजीव शर्मा भी मौजूद रहे।

 

Read Previous

मंडी शहर से पांच किमी दूर पास गोशाला में क्षत-विक्षत हालत में महिला और बच्चे के शव मिले,पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शरू

Read Next

प्रदेश में तंबाकू का सेवन करने वाले 20 साल तक के युवाओं में हार्ट अटैक के मामले – डा. पीसी नेगी

error: Content is protected !!