Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 25, 2024

चुनावों में युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस ,पहली जून से शुरू होगा कांग्रेस का हिमाचल मंथन

News portals-सबकी खबर (शिमला )

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव होने है जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने  विधानसभा चुनाव में युवाओं को अवसर देने की बात कही है। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रतिभावान युवाओं को इस बार टिकट आबंटित की जाएंगी। प्रतिभा सिंह ने यह बात दिल्ली दौरे के दौरान कही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पुराने और बुजुर्ग नेताओं को संगठन में तरजीह दी जाएगी। कांग्रेस पार्टी हिमाचल में युवा और बुजुर्ग दोनों के समावेश से चलेगी। नका कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से हुई मुलाकात के दौरान विधानसभा चुनाव में टिकट आबंटन के आधार पर चर्चा हुई है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा का चुनाव जीतना पार्टी का एकमात्र लक्ष्य है।उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद मंडी में लोकसभा और प्रदेश की अन्य सीटों पर हुए विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी विजयी रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को जनता बहुत मानती है। उनके करवाए विकास के दम पर हम प्रदेश में सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का प्रभाव प्रदेश में नजर नहीं आएगा।विधानसभा चुनाव के नजदीक आने पर ही कांग्रेस प्रदेश में राष्ट्रीय नेताओं की बड़ी जनसभाओं का आयोजन करेगी। प्रतिभा सिंह उदयपुर के चिंतन शिविर में हिस्सा लेने के लिए राजस्थान गई थीं और इसके बाद उन्होंने दिल्ली में आयोजित हुई बैठकों में हिस्सा लिया। प्रतिभा सिंह ने इस दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात कर प्रदेश के कई महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की है। इस मौके पर शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह भी उनके साथ मौजूद थे।

Read Previous

22 मई तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान ,बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी

Read Next

मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बावजूद चूड़धार चोटी पर लगा श्रदालुओं का तांता

error: Content is protected !!