Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 25, 2024

कांग्रेस पार्टी ने बुलाए प्रदेश अध्यक्ष, हाईकमान देगा कोई नया फार्मूला

News portals-सबकी खबर (शिमला )

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में वीरभद्र सिंह की मृत्यु के बाद बदले राजनीतिक समीकरणों और संगठन के बीच में उभरे मसलों को सुलझाने के लिए कांग्रेस के पार्टी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को दिल्ली तलब किया गया है। सूत्रों के अनुसार कुलदीप सिंह राठौर मंगलवार को दिल्ली गए हैं, जहां कई आला नेताओं के साथ उनकी बैठक होगी।

माना जा रहा है कि राठौर दिल्ली में राहुल गांधी से भी मुलाकात करेंगे। हाल ही में पंजाब का बड़ा विवाद हाईकमान ने अपनी तरफ से सुलझाने की कोशिश की है। वहां उपजे विवाद को नवजोत सिंह सिंद्धू को अध्यक्ष बनाने और कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति कर सुलझाया गया है। हिमाचल प्रदेश में भी वीरभद्र सिंह के देहांत के बाद कांग्रेस के सामने एक बड़ा शून्य आ गया है और यहां की सियासत भी बदल चुकी है, जिसे पटरी पर लाने के लिए कांग्रेस हाईकमान को फैसला लेना होगा।

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस हाईकमान हिमाचल में भी एक अध्यक्ष के साथ तीन कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है। इस फार्मूले को पहले भी यहां आजमाने की सोची गई थी, क्योंकि नेताओं द्वारा बार-बार दिल्ली में शिकायतें की जा रही थीं। राज्य में ब्राह्मण और राजपूत नेताओं को लेकर अब जंग शुरू हो रही है।

अंदरखाते नेता खुद सर्वमान्य नेता बनने के लिए जुगत भिड़ा रहे हैं। ब्राह्मण नेताओं में नेता प्रतिपक्ष मुकेश प्रतिपक्ष का नाम सबसे आगे है, वहीं जीएस बाली और सुधीर शर्मा भी दो ब्राह्मण चेहरे हैं। वहीं, राजपूतों में सुखविंदर सुक्खू, रामलाल ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, आशा कुमारी और हर्षवर्धन चौहान के प्रमुख नाम हैं।

Read Previous

धूमल समर्थकों पर डोरे डालने लगी भाजपा,कई विधानसभा क्षेत्रों में बढ़ती फूट के बीच पार्टी ने शुरू की कार्यवाही

Read Next

मिश्रवाला में कोविड टीकाकरण के लिए नाटक के माध्यम से किया जागरूक

error: Content is protected !!