Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 25, 2024

चंडीगढ़ नगर निगम में फिर से जीतेगी बीजेपी : जयराम ठाकुर

News portals- सबकी खबर (चंडीगढ़)

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया। चुनावों के लिए बीजेपी के स्टार कैंपेनर जयराम ठाकुर ने चंडीगढ़ नगर निगम के वॉर्ड नंबर 6, 11, 14, 29,31 और 10 में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक आदर्श बने, इसके लिए जरूरी है कि यहां फिर से भारतीय जनता पार्टी की जीत हो।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जो भी लोग चंडीगढ़ आते हैं उनका यहाँ से जाने का मन नहीं करता, यहीं बस जाने का मन करता है। सीएम ने कहा, “चंडीगढ़ में सभी तरह की सुविधाएँ हैं। देश के प्रधानमंत्री के दिल में भी चंडीगढ़ का विशेष स्थान है। हाल में वाराणसी में चीफ़ मिनिस्टर काउंसिल की बैठक में भी प्रधानमंत्री ने चंडीगढ़ का ज़िक्र किया।”

सीएम ने कहा कि ये शहर पुराना है लेकिन आज भी नया लगता है। बीजेपी ने यहाँ विकास के लिए ईमानदार प्रयास किया है। इसलिए लोग बीजेपी के समर्थन में लोग आगे आ रहे हैं। चंडीगढ़ देश ही नहीं, दुनिया में भी एक मॉडल बने इसके लिए यहाँ फिर से बीजेपी की नगर निगम बनना जरूरी है।

सीएम ने कहा, “चंडीगढ़ में कहीं से भी यदि आसमान की तरफ़ देखें तो नीला आसमान दिखाई देता है। बहुत सारे शहरों में ऐसा नहीं है। पर्यावरण को लेकर यहाँ काफ़ी काम किया गया है।” मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बीजेपी ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए जारी अपने विजन डॉक्यूमेंट भी आम जनता को स्थान दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में चंडीगढ़ ने देशभर में काफ़ी बेहतरीन कार्य किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के लोगों ने एक रूल सेट किया है कि केंद्र में जिस पार्टी की सरकार होती है, उसी की जीत यहाँ नगर निगम में होती है। इस बार भी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में बड़े बहुमत से बीजेपी की जीत होगी।


सीएम विंडो की शुरुआत
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि चंडीगढ़ में रह रहे हिमाचलियों की जरूरतों के लिए चंडीगढ़ के हिमाचल भवन में सीएम विंडो की शुरुआत की गई है। ऐसा इसलिए ताकि लोगों को कुछ जरूरी कार्यों के लिए शिमला ना आना पड़े। इसके माध्यम से सरकार को सुझाव भी दिए जा सकते हैं।

Read Previous

सिरमौर में राष्ट्रीय गोकुल मिशन व राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम पर सेमिनार आयोजित

Read Next

शिविर में प्राधिकरण की सचिव माधवी सिंह विशेष तौर पर रही उपस्थित

error: Content is protected !!