Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 25, 2024

भाजपा ने जन संघ संस्थापक डॉ मुखर्जी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

News portals-सबकी खबर (संगड़ाह)

भाजपा मंडल इकाई द्वारा बुधवार को उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के भाजपा नेताओं द्वारा जनसंघ अथवा भाजपा के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम के संचालक एवं भाजपा नेता नारायण सिंह ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बलिदान सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले पौधारोपण तथा अन्य विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर जानकारी दी।

पूर्व विधायक एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष रूप सिंह ने कार्यक्रम के दौरान जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन परिचय तथा आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि, वर्तमान केंद्र सरकार अथवा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटा कर डॉ मुखर्जी का सपना साकार किया गया। उन्होंने कहा कि, महान विचारक डॉ मुखर्जी ने एक देश, एक विधान, एक प्रधान के सिद्घांत अथवा देश की अखंडता के लिए अपना बलिदान दिया था। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप तोमर, मंडल महामंत्री बलबीर ठाकुर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर भाजपा, मंडल महासचिव सोमप्रकाश तथा अनुसूचित जाति मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष जगत राम आदि भी मौजूद रहे।

Read Previous

80 करोड़ लोगों को दिवाली तक मुफ़्त राशन पर कैबिनेट की मुहर : अनुराग ठाकुर

Read Next

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर कस्बे मे बांटे मास्क

error: Content is protected !!