Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 23, 2024

तिलोधार में (BDO)कार्यालय की मंजूरी देने पर बलदेव तोमर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व पंचायती राज मंत्री का किया धन्यवाद

News portals-सबकी खबर (शिलाई )

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक में आज ऐतिहासिक निर्माण लिए है। केबिनेट ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तिलोरधार में खण्ड विकास कार्यालय खोलने की मंजूरी दे दी हैं। शिलाई विधानसभा क्षेत्र में दूसरा खण्ड विकास कार्यालय (BDO) को मंजूरी देने से क्षेत्र के लोगो मे खुशी की लहर दौड़ी हैं।
शिलाई विधानसभा के पूर्व विधायक ओर सरकार में खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने कहा कि केबिनेट में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तिलोरधार में खण्ड विकास कार्यालय खोलने की मंजूरी देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कवर का बहुत बहुत धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि 23 पंचायतो के लोग पिछले 40 साल से BDO ऑफिस की मांग कर रहे थे। आखिर 40 साल के बाद माननीय मुख्यमंत्री ने इस मांग को पूरा किया हैं। इन 23 पंचायतो के लोगो को पंचायत से सम्बंधित कार्य करने के लिए लगभग 50 किलोमीटर दूर पावटा साहिब जाना पड़ता था। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने इनकी समस्याओं को देखते हुए अलग से BDO ऑफिस खोलने का आश्वासन दिया था जिसे आज मंजूरी दे दी हैं। इसके लिए में अपनी ओर सर व शिलाई की जनता की ओर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद करते हैं।


भारतीय जनता पार्टी शिलाई मण्डल ने भी शिलाई विधानसभा क्षेत्र में दूसरा खण्ड विकास कार्यालय खोंलने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कवर व शिलाई के लोकप्रिय नेता व खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर का आभार प्रकट किया है। शिलाई क्षेत्र के लिए बड़े हर्ष का विषय हैं क्योंकि अब इस विधानसभा क्षेत्र में 2 विकास खण्ड कार्यालय हो गए हैं। तिलोरधार में BDO ऑफिस खोंलने की मंजूरी देने पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सूरत चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र चौहान व पूर्ण ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राणा व गुमान पोजता, जिला सचिव सतीश शर्मा, मण्डल महामंत्री कमलेश पुंडीर व हरि सिंह ठाकुर, मण्डल उपाध्यक्ष बहादुर सिंह, धनबीर चौहान, अरविंद चौहान, जीत सिंह, लायकराम मगेट, मण्डल सचिव राजेंद्र चौहान, ज्ञान शर्मा, गोपाल, प्रेम तोमर व अरविंद गुप्ता, भाजपा मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र ठाकुर, नरेश शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री सुनील कपूर, पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, पूर्व प्रधान प्रेम चौहान, प्रधान महेंद्र ठाकुर, रमेश शर्मा रमोल, व्लाक समिति पावटा के उपाध्यक्ष सुनील कुमार व BDC सदस्य व पंचायत प्रधानों ने तिलोरधार में BDO ऑफिस खोंलने के लिए आभार प्रकट किया हैं।

Read Previous

प्रदेश में दसवीं, 11वीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने का कैबिनेट में फैसला

Read Next

शिलाई : प्रधान परिषद का प्रधान अनिल चौहान चुना गया

error: Content is protected !!