Breaking News :

लापता जागर सिंह का 13 दिन भी नहीं मिला कोई सुराग

खाई मे लुढ़की Van पेड़ मे फंसने से बची 3 लोगों की जान

वर्तमान सरकार ने लिखा जन कल्याण का नया अध्यायः जगत सिंह नेगी

सभी कर्मचारियों का डाटा डाईस पोर्टल पर अपलोड करना अनिर्वाय-एसडीएम

दावा करते हैं आय के संसाधन बढ़ाने के और महीनें में तीन-तीन बार क़र्ज़ ले रही है सरकार : जयराम ठाकुर

शिलाई : गहरी खाई में गिरी आल्टो कार, कोटि निवासी प्रताप सिंह की दर्दनाक मौत

चुनावी बॉन्ड पर विपक्षी दल परेशान : नंदा

माताओं-बहनों को सम्मान निधि से बाहर करने की निकाली जा रही हैं तरकीबें : जयराम ठाकुर

पुरानी गारंटियां, नया कैप्सूल : डॉ राजीव बिंदल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

मुख्यमंत्री परेशान, गलत केस बनाना दुर्भाग्यपूर्ण भाषा का प्रयोग बना आम : भाजपा

March 28, 2024

अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स, जलेबी का आनंद उठाया

News portals-सबकी खबर ( शिमला ) केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा मुख्यालय दीपक चक्कर में कार्यकर्ताओं के साथ स्वर्णिम पल व्यतीत करें, इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ एक परिचय बैठक की जिसमें उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के व्यक्तिगत नाम जाने। उसके उपरांत केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को दी और उन्होंने बताया कि किस प्रकार से हमें व्यक्तिगत संपर्क से एक बार फिर नरेंद्र मोदी की सरकार केंद्र में रिपीट करनी है।कार्यकर्ताओं ने खुलकर अनुराग ठाकुर से बातचीत भी की और केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी दिए। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ जलेबी का आनंद भी उठाया। भारतीय जनता पार्टी अपने आप को एक परिवार मानता है और आज अनुराग ठाकुर ने साबित कर दिया कि किस प्रकार से उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पल व्यतीत कर एक परिवार के सदस्य के रूप में समय व्यतीत किया, कार्यकर्ताओं ने कविताएं और संगीत भी गाकर अपना हुनर अनुराग ठाकुर के सामने व्यक्त किया।इस दौरान राज्य सभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद , 2022 की प्रत्याशी रवि मेहता, चेतन ब्रागटा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा, प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, सीमा ठाकुर, जिला अध्यक्ष विजय परमार समस्त सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Previous

‘द स्कॉलर्स होम’ स्कूल के प्रांगण में ‘सुखमनी साहिब’ के पाठ का आयोजन।

Read Next

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति कि बैठक के लिए प्रबंधन समितियों की समीक्षा बैठक

error: Content is protected !!