Breaking News :

शिलाई : गहरी खाई में गिरी आल्टो कार, कोटि निवासी प्रताप सिंह की दर्दनाक मौत

चुनावी बॉन्ड पर विपक्षी दल परेशान : नंदा

माताओं-बहनों को सम्मान निधि से बाहर करने की निकाली जा रही हैं तरकीबें : जयराम ठाकुर

पुरानी गारंटियां, नया कैप्सूल : डॉ राजीव बिंदल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

मुख्यमंत्री परेशान, गलत केस बनाना दुर्भाग्यपूर्ण भाषा का प्रयोग बना आम : भाजपा

कांग्रेस ने हिमाचल में रोका विकास का पहिया: अनुराग ठाकुर

पांवटा साहिब : महादेव चौक पर तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचला पुलिस कर्मी, मौके पर हुई मौत , ट्रक चालक फ़रार

मुख्यमंत्री ने अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का विधिवत् शुभारंभ किया

नशीली दवाओं के साथ रेणुकाजी पुलिस ने गिरफ्तार किए 2 स्थानीय युवक

विशेष राहत पैकेज के तहत लगभग 22 हजार आपदा प्रभावितों को दी गई वित्तीय सहायता: मुख्यमंत्री

March 28, 2024

आपातकाल के खिलाफ BJP ने संगड़ाह मे भी मनाया काला दिवस

News portals-सबकी खबर (संगड़ाह)

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासनकाल में 25 जून 1975 को देश मे लगे आपातकाल के विरोध में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा उपमंडल मुख्यालय में संगड़ाह मे काला दिवस मनाया गया।‌ इस अवसर पर Party office में आयोजित कार्यक्रम मे पूर्व विधायक रूप सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप तोमर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर व अजा मौर्चा कार्यकारिणी सदस्य नारायण सिंह सहित कंई भाजपा कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर आपातकाल का विरोध जताया।

पूर्व विधायक रूप सिंह व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप तोमर ने अपने संबोधन मे कहा कि, 25 जून का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में हमेशा काले दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि, इस दिन तत्कालीन Prime Minister इंदिरा गांधी ने अपने राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए देश को एक तरह से बंधक बना दिया था और Emergency काल मे संघ के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं व आला नेताओं को जेल में डाला गया।‌ इतना ही नहीं इस दौरान आजाद भारत के इतिहास मे पहली बार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ Media पर भी प्रतिबंध लगाया गया था।

Read Previous

हमने किसानों के लिए 16 लाख करोड़ से अधिक का आवंटन किया है : तोमर

Read Next

Police ने जरग पंचायत मे 1 शख्स से बरामद किया 60 Bag सरकारी Cement

error: Content is protected !!