Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 24, 2024

एक महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए

News portals-सबकी खबर (बिलासपुर )

प्रदेश में बढ़ रहे दुराचार के मामलों ने देवभूमि को शर्मसार कर दिया है। ताजा मामला बिलासपुर जिला के तहत सामने आया है। सदर थाना के अंतर्गत एक महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस थाना में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके चलते पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय पर एक व्यक्ति पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा है कि उसे व्यक्ति ने शादी करने के लिए कहा था।

पिछले तीन साल से इसके घर में आ रहा था। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसका दस महीने का बच्चा भी है।, लेकिन अब इस व्यक्ति ने उसके साथ विवाह करने से इन्कार कर दिया है, जिसके चलते उसने अपनी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है।

महिला ने शिकायत में कहा है कि यही व्यक्ति उसे डरा-धमका रहा है। महिला ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर संजय कुमार ने कहा कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Read Previous

मंगलवार को जिले में संक्रमण के महज आठ मामले पॉजिटिव आए

Read Next

हिमाचल सरकार ने निजी स्कूलों को पूरी फीस वसूलने की दी मंजूरी दी ,अब निजी स्कूल वसूल सकेंगे पूर फ़ीस

error: Content is protected !!